क्या RC के साथ मोबाइल नंबर नहीं है लिंक? हो सकता है बड़ा नुकसान


Princy Sharma
03 May 2025

RC क्या है?

    आरसी यानी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, आपकी गाड़ी की पहचान होती है. इसमें वाहन से जुड़ी सारी जानकारी दर्ज होती है.

मोबाइल नंबर RC से लिंक

    अगर आपकी RC में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो गाड़ी से जुड़ी जरूरी अपडेट्स आप तक नहीं पहुंच पाएंगी. चलिए जानते हैं इनके बारे में.

ई-चालान की जानकारी

    अगर आपकी गाड़ी का ई-चालान कटता है और नंबर लिंक नहीं है, तो आपको उसकी जानकारी नहीं मिलेगी. समय पर जुर्माना न भरने पर एक्स्ट्रा फाइन देना पड़ सकता है.

OTP बेस्ड सर्विस

    गाड़ी ट्रांसफर, पता बदलवाना जैसी सेवाएं OTP वेरिफिकेशन से चलती हैं. मोबाइल नंबर लिंक न होने पर ये सेवाएं नहीं मिलेंगी.

बीमा और फिटनेस रिन्युअल की सूचना

    अगर आपकी गाड़ी का बीमा खत्म हो रहा हो या फिटनेस की तारीख आ रही हो, तो सूचना मोबाइल पर ही मिलती है. लिंक न होने पर ये अलर्ट नहीं आएंगे.

दस्तावेज अपडेट

    कभी भी RC में कोई जानकारी अपडेट करवानी हो, तो मोबाइल नंबर जरूरी होता है. OTP के बिना यह प्रक्रिया रुक सकती है.

कैसे करें नंबर लिंक?

    आप [परिवहन विभाग की वेबसाइट](https://parivahan.gov.in/parivahan/) पर जाकर मोबाइल नंबर RC से लिंक कर सकते हैं.

ऑफलाइन ऑप्शन

    आप अपने नजदीकी RTO ऑफिस जाकर आवेदन फॉर्म, पहचान पत्र और RC की कॉपी देकर मोबाइल नंबर अपडेट करा सकते हैं.

More Stories