सड़कों पर पानी, घंटों जाम; तेज बारिश से बेहाल दिल्ली


Reepu Kumari
14 Aug 2025

राजधानी में सुबह से जारी बारिश

    दिल्ली और एनसीआर में तड़के से ही तेज बारिश हो रही है, जिसने मौसम को सुहावना बना दिया है लेकिन सड़कों को पानी-पानी कर दिया है.

जलजमाव से बिगड़ा यातायात

    नोएडा सेक्टर 115, द्वारका, आउटर रिंग रोड और अन्य जगहों पर पानी भरने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हुई है.

अंडरपासों में भरा पानी

    कई अंडरपासों में जलभराव की वजह से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोग घंटों जाम में फंसे रहे.

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार

    लोगों ने ट्रैफिक और जलजमाव की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए और पुलिस से मदद की अपील की.

दिल्ली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया पर आए संदेशों पर तुरंत प्रतिक्रिया दी और मौके पर पुलिसकर्मियों को भेजा.

द्वारका में बदतर जाम

    द्वारका सेक्टर 9 चौराहे के आसपास घंटों तक जाम लगा रहा और वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ते दिखे.

दोपहिया वाहन चालकों की मुश्किलें

    सड़क पर पानी और फिसलन के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

    अगले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है, जिससे हालात और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं.

19 अगस्त तक बारिश का अलर्ट

    बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव और चक्रवाती हवाओं के कारण मौसम विभाग (IMD) ने अगले 6 दिन, यानी 19 अगस्त तक के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी.

More Stories