PHOTOS: देर रात दिल्ली में बरसे बादल, राहत के साथ आई आफत


Princy Sharma
31 Jul 2025

दिल्ली-एनसीआर

    दिल्ली-एनसीआर में बुधवार रात से शुरू हुई तेज बारिश ने गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत दी है. जहां एक ओर मौसम सुहाना हो गया.

जलभराव

    वहीं दूसरी ओर सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम ने लोगों को परेशानी में भी डाला. यहां जानिए इस बारिश से जुड़ी 9 आसान और जरूरी बातें:

बारिश से बड़ी राहत

    बुधवार रात हुई तेज बारिश के बाद गुरुवार सुबह दिल्लीवालों को ठंडी और ताज़ी हवा का एहसास हुआ. गर्मी और चिपचिपी उमस से राहत मिली.

तापमान में गिरावट

    मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अधिकतम तापमान: 30°C से 32°C और न्यूनतम तापमान: 23°C से 25°C. यह सामान्य से 2 से 4 डिग्री कम है, जिससे दिन और रात दोनों सुहाने हो गए हैं.

बादल और बारिश

    IMD ने बताया है कि 5 अगस्त तक दिल्ली-NCR में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और बादल छाए रहने की संभावना है.

बारिश से हवा भी हुई साफ

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, जुलाई का औसत AQI 79 ('संतोषजनक' श्रेणी) दर्ज किया गया है. इसकी वजह बार-बार हुई बारिश है, जिससे धूल और प्रदूषण धुल गया.

कहां-कितनी हुई बारिश?

    बुधवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक पालम में 28.3 मिमी, सफदरजंग (मुख्य वेधशाला) में 15 मिमी, लोदी रोड में 7.7 मिमी और आया नगर में 1.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है.

राहत के साथ आई आफत

    बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे जगह-जगह ट्रैफिक जाम हो गया और लोगों को ऑफिस या स्कूल पहुंचने में देर हुई.

More Stories