दिल्ली मेट्रो किराया बढ़ा, जेब पर पड़ेगा सीधा असर, जानें नया रेट कार्ड


Reepu Kumari
27 Aug 2025

दिल्ली मेट्रो का बढ़ा किराया

    दिल्ली-एनसीआर में हर दिन लाखों लोग मेट्रो से सफर करते हैं. अब यात्रियों को जेब से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे क्योंकि दिल्ली मेट्रो ने किराया बढ़ा दिया है.

8 साल बाद बढ़ा किराया

    दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने पूरे 8 साल बाद किराया संशोधित किया है. इस फैसले से हर रोज मेट्रो पकड़ने वाले यात्री सीधे प्रभावित होंगे.

छोटी दूरी का सफर भी महंगा

    पहले 0 से 2 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 10 रुपये में तय होती थी, लेकिन अब वही सफर 11 रुपये में होगा. यानि छोटी दूरी वाले यात्रियों की जेब पर भी असर पड़ेगा.

2 से 5 किलोमीटर के सफर पर ज्यादा खर्चा

    अगर आप 2 से 5 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं तो पहले 20 रुपये देने पड़ते थे, अब 21 रुपये देने होंगे.

लंबी दूरी का सफर भी महंगा

    12 से 21 किलोमीटर का किराया 40 से बढ़कर 43 रुपये हो गया है. वहीं 21 से 32 किलोमीटर के लिए अब 54 रुपये देने होंगे.

32 किलोमीटर से ज्यादा सफर पर बड़ा असर

    32 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करने वाले यात्रियों को पहले 60 रुपये देने पड़ते थे, लेकिन अब उन्हें 64 रुपये देने होंगे.

एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी असर

    एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए भी सफर महंगा हो गया है. यहां किराए में अधिकतम 5 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है.

मोबाइल पर ऐसे जानें नया किराया

    यात्री अपने मोबाइल में दिल्ली मेट्रो सारथी ऐप इंस्टॉल करके आसानी से नया किराया चेक कर सकते हैं. इसमें Plan Your Journey विकल्प पर जाकर रूट और किराया देखा जा सकता है.

यात्रियों की बढ़ी चिंता

    किराया बढ़ने से कॉलेज जाने वाले छात्रों, ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों पर सबसे ज्यादा बोझ बढ़ेगा.

More Stories