दुनिया में कौन से कुत्तों का सबसे ज्यादा आतंक?
रॉटवाइलर
रॉटवाइलर एक मजबूत और सुरक्षात्मक नस्ल है, लेकिन अजनबियों के प्रति इसका व्यवहार आक्रामक हो सकता है. इसे अनुभवी मालिक की जरूरत होती है.
जर्मन शेफर्ड
जर्मन शेफर्ड बुद्धिमान और वफादार होता है, लेकिन गलत देखभाल या ट्रेनिंग की कमी से यह हिंसक हो सकता है.
अलास्कन मालाम्यूट
अलास्कन मालाम्यूट आकार में बड़ा और शक्तिशाली होता है. इसकी शिकार प्रवृत्ति के कारण यह कभी-कभी आक्रामक हो सकता है.
साइबेरियन हस्की
हस्की सुंदर और ऊर्जा से भरपूर होता है, लेकिन यह कभी-कभी अनियंत्रित होकर हमला भी कर सकता है.
डोगो अर्जेंटीनो
यह नस्ल बड़े शिकार के लिए पाली जाती है. इसकी ताकत और आक्रामक स्वभाव के कारण इसे संभालना मुश्किल होता है.
डोबर्मन पिंशर
डोबर्मन अपनी चौकसी और वफादारी के लिए जाना जाता है, लेकिन खतरा महसूस होने पर यह बेहद आक्रामक हो सकता है.
कांगल
कांगल एक तुर्की नस्ल है, जो अपनी ताकत और जबड़े की पकड़ के लिए मशहूर है. यह अजनबियों के लिए खतरनाक हो सकता है.
बुलमास्टिफ
बुलमास्टिफ विशाल आकार और ताकत के साथ आता है. सही ट्रेनिंग न मिलने पर यह आक्रामक हो सकता है.
सुप्रीम कोर्ट का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली और एनसीआर में बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या पर सख्त रुख अपनाया. कोर्ट ने आदेश दिया कि सभी आवारा कुत्तों को तुरंत उठाकर शेल्टर होम्स में रखा जाए और किसी भी हालत में उन्हें सड़कों पर वापस न छोड़ा जाए.