विराट कोहली के रिकॉर्ड, जिन्हें भूल नहीं पाएगी दुनिया


Gyanendra Sharma
12 May 2025

टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट

    भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है. उन्होंने 123 टेस्ट में 9230 रन बनाए.

कप्तानी में 40 जीते

    विराट कोहली के नाम बतौर भारतीय कप्तान सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने के रिकॉर्ड दर्ज है. 68 टेस्ट में कप्तानी की और 40 जीते.

20 शतक लगाए

    कोहली भारतीय कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक ठोकने वाले प्लेयर हैं. उन्होंने 20 शतक लगाए.

बतौर भारतीय कप्तान सबसे बड़ी पारी

    विराट ने बतौर भारतीय कप्तान सबसे बड़ी पारी खेली. उन्होंने साल 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में नाबाद 259 रन बनाए थे.

कप्तान रहते हुए शतक

    कोहली ने कप्तान रहते हुए 68 टेस्ट में 54.80 की औसत से 5864 रन बनाए.

सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी

    कोहली टेस्ट में सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी ठोकने वाले भारतीय क्रिकेटर हैं. उन्होंने 7 दोहरे शतक जमाए..

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 शतक

    विराट ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर 7 शतक लगाए.

More Stories