टिम डेविड ने किसके बल्ले से 37 गेंदों पर शतक जड़ मचाई तबाही?


Praveen Kumar Mishra
26 Jul 2025

टिम डेविड का शतक

    ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 में रिकॉर्ड तोड़ 37 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया.

37 गेंदों पर शतक

    टिम डेविड ने 37 गेंदों में 102 रन बनाए, जिसमें 11 छक्के और 6 चौके शामिल थे. यह ऑस्ट्रेलिया का सबसे तेज टी20 शतक है, जो जोश इंग्लिस के 43 गेंदों के रिकॉर्ड को तोड़ता है.

रसेल का बल्ला किया इस्तेमाल

    टिम डेविड ने ताबड़तोड़ पारी खेलने के बाद खुलासा किया उन्होंने आंद्रे रसेल के बल्ले से यह पारी खेली है.

टिम डेविड के 4 छक्के

    डेविड ने गुडाकेश मोती के एक ओवर में 4 छक्के और 1 चौके सहित 28 रन बटोरे. रॉस्टन चेज के खिलाफ भी उन्होंने 3 छक्के और 1 चौका लगाया.

ऑस्ट्रेलिया की जीत

    वेस्टइंडीज ने शाई होप के 102 रनों की मदद से 214/4 का स्कोर बनाया. ऑस्ट्रेलिया ने डेविड (102*) और मिचेल ओवेन (36*) की 128 रनों की साझेदारी से 23 गेंदें शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया.

सीरीज में जीत

    इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली. अगले दो मैच सेंट किट्स में खेले जाएंगे.

More Stories