रमजान में खजूर से क्यों खोला जाता है रोजा, जानें क्या है 'राज'?
Babli Rautela
01 Mar 2025
खजूर खाने की परंपरा
रमजान के पाक महीने में रोजा खोलने के लिए सबसे पहले खजूर खाने की परंपरा है.
पैगंबर मुहम्मद की परंपरा
पैगंबर मुहम्मद ने खुद खजूर और पानी से रोजा तोड़ने की परंपरा शुरू की थी.
खजूर से रोजा खोलना सुन्नत
इस्लाम में खजूर से रोजा खोलना सुन्नत माना जाता है, इसलिए इसे प्राथमिकता दी जाती है.
शुगर से भरपूर
खजूर प्राकृतिक शुगर से भरपूर होते हैं, जो तुरंत एनर्जी देते हैं.
पोषण से भरपूर
इसमें फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम और जरूरी विटामिन होते हैं, जो शरीर को पोषण देते हैं.
ब्लड शुगर संतुलित
लंबे समय तक भूखे रहने के बाद ब्लड शुगर को संतुलित करने के लिए खजूर फायदेमंद होते हैं.
सही रहता है पाचन तंत्र
इफ्तार के दौरान खजूर खाने से पाचन तंत्र सही रहता है और यह शरीर के लिए लाभकारी होता है.
हाइड्रेशन में मदद
खजूर में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो रोजे के दौरान डिहाइड्रेशन को रोकने में मदद करता है.
स्वास्थ्य लाभ और आध्यात्मिक महत्व
रमजान में खजूर खाने की परंपरा स्वास्थ्य लाभ और आध्यात्मिक महत्व दोनों को दर्शाती है.