तारा सुतारिया जैसी ग्लोइंग स्किन चाहिए? फॉलो करें ये टिप्स


Princy Sharma
23 Jul 2025

तारा सुतारिया

    तारा सुतारिया की दमकती त्वचा और नेचुरल ब्यूटी का हर कोई दीवाना है. जब उनके जैसी एक्ट्रेस से सौंदर्य के गुर सीखने को मिलें, तो उन्हें अपनाना बनता है.

नेचुरल प्रोडक्ट्स

    तारा एलोवेरा और नारियल तेल जैसे प्राकृतिक तत्वों का उपयोग करती हैं, जो त्वचा और बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं.

हाइड्रेट

    तारा का मानना है कि त्वचा को अंदर और बाहर दोनों तरह से हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है.वह खूब पानी पीती हैं और कभी भी मॉइश्चराइजर लगाना नहीं भूलतीं.

मिनिमल मेकअप

    तारा का कहना है कि कम मेकअप ज्यादा असरदार होता है.हल्का मेकअप और नेचुरल लुक से आप भी पा सकती हैं तारा जैसा ग्लो.

फल और सब्जियां

    तारा का मानना है कि सुंदरता अंदर से आती है. फल और सब्जियों से भरपूर एक हेल्दी डाइट से त्वचा की निखार बनी रहती है.

स्किन केयर रूटीन

    तारा हर दिन स्किनकेयर की बेसिक रूटीन अपनाती हैं क्लिंजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग.वो हमेशा इसी रूटीन को फॉलो करती हैं.

मेकअप

    जब तारा शूटिंग नहीं करतीं, तो वह मेकअप हटाकर अपनी त्वचा को आराम देती हैं, ताकि ब्रेकआउट्स से बच सकें और त्वचा हेल्दी रहे.

More Stories