विकास दिव्यकीर्ति से समझिए क्या है सफलता का सबसे अचूक तरीका
India Daily Live
08 May 2024
सफलता के बताए हैं मूलमंत्र
दृष्टि आईएएस के संस्थापक डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने सफलता पाने के कुछ मूलमंत्र बताए हैं.
प्राप्त कर सकते हैं सक्सेस
आप भी अगर सफलता पाना चाहते हैं तो विकास दिव्यकीर्ति के बताए हुए सफलता के मूलमंत्रों को अपने जीवन में अपना सकते हैं.
इस समय पर न लें बड़े फैसले
जब इमोशन आपके दिमाग पर हावी हों तो जीवन के बड़े फैसले नहीं लेना चाहिए.
धैर्य रखना है आवश्यक
विकास सर का कहना है कि दुनिया में सबसे सफल लोग वे हैं, जिनमें धैर्य होता है और धैर्य के साथ लगन होती है.
सक्सेस की गांरटी नहीं
विकास दिव्यकीर्ति कहते हैं कि सक्सेस की कोई गारंटी नहीं होती है. अगर आप मेहनत करते हैं तो अच्छे इंसान जरूर बन जाएंगे.
रिजेक्शन है जरूरी
जिंदगी में रिजेक्शन काफी आवश्यक होता है, इससे व्यक्ति के पैर जमीन पर रहते हैं.
दुश्मनी न करें
अगर आपको किसी से नाराजगी है तो दुश्मनी मत करें. हो सके तो उन्हें इग्नोर करें.
श्मशान घाट जाएं
अगर आपको लगे कि आपका जीवन खराब है तो कुछ देर के लिए श्मशान घाट चले जाएं या फिर ट्रामा सेंटर में हो आएं.
अनावश्यक चीजों पर न गवाएं वक्त
आपको अनावश्यक चीजों पर अपना समय नहीं गंवाना चाहिए. इससे बेहतर है कि जरूरी चीजों पर समय इंवेस्ट करें.