सिर्फ मुंबई नहीं, इन शहरों में भी गणपति बप्पा का होता है भव्य स्वागत!


Princy Sharma
21 Aug 2025

गणेश उत्सव

    भारत में गणेश उत्सव सबसे लोकप्रिय और भव्य त्यौहारों में से एक है. भक्त बप्पा को घर और पंडालों में विराजमान करते हैं और पूरे 10 दिन भक्ति और उत्साह का माहौल रहता है.

उत्सव की धूम

    आइए जानते हैं इस बार कहां-कहां गणेश उत्सव की धूम देखने को मिलेगी.

कब है गणेश चतुर्थी?

    27 अगस्त 2025 (बुधवार) को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी. भक्त मिट्टी से बनी गणपति प्रतिमा घर और पंडालों में स्थापित करेंगे.

मुंबई

    मुंबई में सबसे बड़े और भव्य पंडाल लगते हैं. यहां का लालबागचा राजा देशभर में प्रसिद्ध है. बॉलीवुड सितारे भी दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

पुणे

    पुणे का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है दगडूशेठ हलवाई गणपति. हर साल लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन करने आते हैं. मंडलों की भव्य सजावट और भक्ति कार्यक्रम पुणे के उत्सव को खास बनाते हैं.

हैदराबाद

    यहां का खैरताबाद गणेश अपनी विशाल मूर्ति के लिए मशहूर है. हर साल मूर्ति को नई थीम और रूपमें बनाया जाता है. बालापुर गणेश भी यहां खूब प्रसिद्ध हैं.

गोवा

    गोवा में गणेश चतुर्थी को चावोथ कहा जाता है. यहां घरों में मूर्ति स्थापना की जाती है. 5 दिन बाद विधिविधान से विसर्जन किया जाता है.

दिल्ली

    दिल्ली में कई बड़े पंडाल सजाए जाते हैं. लोग मिलकर उत्साह और श्रद्धा के साथ उत्सव मनाते हैं. यमुना नदी किनारे गणपति विसर्जन किया जाता है.

More Stories