प्रोटीन का पिटारा है ये 5 चीला, तुरंत ब्रेकफास्ट में करें शामिल!


Princy Sharma
21 Aug 2025

नाश्ता

    सुबह का नाश्ता हेल्दी होना बहुत जरूरी है, लेकिन भागदौड़ की वजह से अक्सर लोग जल्दी-जल्दी कुछ भी खा लेते हैं.

चीला

    ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपका ब्रेकफास्ट टेस्टी होने के साथ-साथ हाई प्रोटीन और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर भी हो, तो चीला एक परफेक्ट ऑप्शन है.

प्रोटीन रिच चीले

    यहां जानिए 5 तरह के प्रोटीन रिच चीले, जो आपकी सेहत और एनर्जी दोनों बनाए रखेंगे.

मूंग दाल चीला

    मूंग दाल प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है. इसमें फाइबर ज्यादा और फैट कम होता है. हल्का होने से आसानी से पच जाता है.

चना दाल-ओट्स चीला

    इसमें प्रोटीन और फाइबर दोनों भरपूर मात्रा में होते हैं. वेट लॉस करने वालों के लिए बेस्ट. इसे खाने से पेट देर तक भरा रहता है.

सोया-पनीर चीला

    सोया और पनीर दोनों प्रोटीन से भरपूर हैं. मसल्स बिल्डिंग के लिए बेस्ट ऑप्शन. एनर्जी बूस्टर के तौर पर काम करता है.

क्विनोआ वेजिटेबल चीला

    क्विनोआ ग्लूटेन फ्री और हाई प्रोटीन है. सब्जियों और बेसन के साथ मिलाकर बनाने पर और भी पौष्टिक. वजन कंट्रोल रखने में मददगार.

अंडा-पालक चीला

    अंडा प्रोटीन का और पालक आयरन का सोर्स है. दोनों मिलकर शरीर को न्यूट्रिएंट्स की डबल डोज देते हैं. टेस्टी और हेल्दी कॉम्बिनेशन.

More Stories