पिंपल्स मिटाने के लिए थूक लगाती हैं तमन्ना भाटिया, एक्सपर्ट ने बताए नुकसान


Princy Sharma
03 Aug 2025

तमन्ना भाटिया

    एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का बयान वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा कि वे पिंपल्स हटाने के लिए सुबह का पहला थूक (Saliva) अपने चेहरे पर लगाती हैं.

तमन्ना का दावा

    तमन्ना के अनुसार, सुबह की लार फुंसी को जल्दी सूखने में मदद करती है और यह तरीका उन्होंने खुद पर आजमाया है.

हैक

    यह हैक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. कई लोग इसे आजमा रहे हैं लेकिन क्या यह वाकई फायदेमंद है?

स्किन एक्सपर्ट की राय

    लेकिन कई एक्सपर्ट का कहना है कि लार में कुछ एंजाइम और एंटीबैक्टीरियल तत्व जरूर होते हैं.

सूदिंग इफेक्ट

    ऐसे में लार से पिंपल्स पर कुछ समय के लिए सूदिंग इफेक्ट मिल सकता है, लेकिन यह कोई स्थायी इलाज नहीं है.

हाइजीन का खतरा

    मुंह में मौजूद बैक्टीरिया और थूक की गंदगी से त्वचा को नुकसान हो सकता है, जिससे पिंपल्स और भी बढ़ सकते हैं.

सेंसेटिव स्किन

    जिनकी त्वचा सेंसेटिव है, उन्हें इस तरह के घरेलू एक्सपेरिमेंट से स्किन इंफेक्शन या एलर्जी हो सकती है.

बेस्ट सलाह

    स्किन से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए प्रोफेशनल डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना बेहतर है बजाय सोशल मीडिया ट्रेंड्स फॉलो करने के.

More Stories