क्यों 750 MLमें ही मिलती है शराब की बोतल?
Babli Rautela
28 Aug 2025
शराब की बोतलें
शराब की बोतलें आमतौर पर 750 एमएल की क्यों होती हैं? इसके पीछे का कारण ऐतिहासिक और व्यावहारिक है.
5 से 6 गिलास वाइन
750 एमएल की बोतल से 125-150 एमएल के 5 से 6 गिलास वाइन तैयार होती है, जो सामाजिक आयोजनों के लिए आदर्श मानी जाती है.
अंग्रेजों और फ्रांस का व्यापार
18वीं सदी में अंग्रेजों और फ्रांस के बीच शराब व्यापार ने 750 एमएल की बोतल को लोकप्रिय बनाया, जो इम्पीरियल गैलन (4.5 लीटर) के हिसाब से सुविधाजनक थी.
बैरल और बोतल का गणित
एक बैरल में 300 बोतलें (750 एमएल) रखने का मानक बनाया गया, जिससे व्यापार में हिसाब-किताब आसान हो गया.
व्यापार में सुविधा
300 बोतलों वाले बैरल ने शराब की मात्रा को मापने और बेचने का तरीका सरल किया, जिसे व्यापारियों ने अपनाया.
अंतरराष्ट्रीय मानक
20वीं सदी में यूरोप और अमेरिका ने 750 एमएल को शराब की बोतल का वैश्विक मानक घोषित किया.
ऐतिहासिक फैसला
यह मानक बैरल के आकार और व्यापार की सुविधा को ध्यान में रखकर तय किया गया, जो आज भी लागू है.
आधुनिक उपयोग
750 एमएल की बोतल आज भी रेस्तरां और बार में सर्विंग के लिए सबसे उपयुक्त मानी जाती है.
रोचक फेक्ट
यह साइज न केवल व्यापार के लिए बल्कि उपभोक्ताओं के लिए भी सुविधाजनक है, जो इसे वैश्विक पसंद बनाता है.