दिल्ली की 'जहरीली हवा' छीन रही 8 साल की जिंदगी! पूरे देश का क्या है हाल?
Babli Rautela
28 Aug 2025
दिल्ली में वायु प्रदूषण
शिकागो विश्वविद्यालय की 2025 AQLI रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में PM 2.5 प्रदूषण के कारण लोगों का जीवन प्रत्याशा 8.2 साल तक कम हो रही है.
कम हो रही है उम्र
रिपोर्ट बताती है कि भारत में औसतन 3.5 साल का जीवन प्रत्याशा प्रदूषण के कारण कम हो रहा है, जबकि वैश्विक स्तर पर यह 1.9 साल है.
उत्तरी भारत में स्थिति
उत्तर भारत के बिहार, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी जीवन प्रत्याशा में 5-5.4 साल की कमी देखी गई है.
राष्ट्रीय मानक से भी पीछे
देश की 46% आबादी उन क्षेत्रों में रहती है, जहां प्रदूषण राष्ट्रीय मानक 40 µg/m3 से अधिक है.
बढ़ता प्रदूषण
रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के 50% प्रदूषण स्थानीय स्रोतों से आता है. इन पर कंट्रोल करने से राष्ट्रीय मानकों को पूरा करना संभव है, जिससे 4.5 साल का जीवन वृद्धि हो सकता है.
2023 में बढ़ा प्रदूषण
2023 में भारत का औसत PM 2.5 स्तर 41 µg/m3 रहा, जो 2022 से अधिक है. ग्लोबल लेवल पर भी PM 2.5 सांद्रता में 1.5% की वृद्धि दर्ज की गई.
पिछले सालों की तुलना
2022 में दिल्ली का PM 2.5 स्तर 84.3 µg/m3 था, जिससे 7.8 साल की कमी दर्ज हुई थी.