बरसात में अनाज बचाना है तो अपनाएं ये 5 देसी ट्रिक्स, नहीं लगेंगे कीड़े!


Princy Sharma
13 Jul 2025

बारिश

    बारिश के मौसम में नमी के कारण अक्सर चावल, आटा और दाल जैसे अनाजों में कीड़े लग जाते हैं. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो अब टेंशन छोड़िए!

देसी टिप्स

    हम लाए हैं आपके लिए 5 आसान और देसी टिप्स, जिनसे आपका अनाज पूरे मानसून में सुरक्षित रहेगा.

लाल मिर्च

    चावल या आटे में साबुत लाल मिर्च डालें. इसकी तीव्र गंध और Capsaicin की मौजूदगी से कीड़े दूर रहते हैं.

करी पत्ता

    सूखे करी पत्तों को अनाज में डालने से कीड़े नहीं लगते. साथ ही ये एक हल्की सी सुगंध भी छोड़ते हैं, जिससे अनाज फ्रेश रहता है.

तेजपत्ता

    बरसात में आटे में भी कीड़े लगते हैं. इसके लिए डब्बे में कुछ तेजपत्ते रख दें. जब इनकी खुशबू खत्म हो जाए, तो उन्हें बदल दें. ये कीड़े आने से रोकते हैं.

माचिस की तीली

    अनाज के डिब्बे में कुछ माचिस की तीलियां डाल दें. इसमें मौजूद सल्फर की गंध कीड़े दूर रखती है.

नीम की पत्तियां

    नीम में नैचुरल कीट-नाशक गुण होते हैं. अनाज के डिब्बे में कुछ सूखी नीम की पत्तियां रख दें. ये कीड़ों को पनपने नहीं देती और अनाज को लंबे समय तक ताज़ा रखती हैं.

More Stories