बॉडी एक्ने से हैं परेशान? अपनाएं ये घरेलू उपाय, पाएं साफ-सुथरी स्किन!


Princy Sharma
18 Jul 2025

बॉडी एक्ने

    मानसून में नमी बढ़ने की वजह से त्वचा पर पसीना और गंदगी जमा हो जाती है, जिससे बॉडी एक्ने यानी शरीर पर मुंहासों की समस्या बढ़ जाती है.

घरेलू उपाय

    लेकिन घबराएं नहीं, कुछ आसान घरेलू उपायों को अपनाकर आप इस परेशानी से राहत पा सकते हैं. चलिए जानते हैं मानसून में बॉडी एक्ने से राहत के 7 आसान और असरदार टिप्स

शहद

    शहद में सूजन कम करने वाले गुण होते हैं. प्रभावित हिस्से पर शुद्ध शहद लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें. इससे जलन और लालिमा कम होगी.

नीम का पानी

    नीम में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं. रोजाना नीम के पत्तों को पानी में उबालकर उस पानी से नहाएं. इससे बॉडी एक्ने जल्दी कम होने लगते हैं.

बॉडी स्क्रब

    हफ्ते में 2 बार बॉडी स्क्रब करें ताकि डेड स्किन सेल्स और पोर्स में जमी गंदगी साफ हो सके. इससे एक्ने कम होने लगते हैं.

शहद और दालचीनी का पेस्ट

    दोनों में बैक्टीरिया से लड़ने की ताकत होती है. थोड़ा शहद और पिसी हुई दालचीनी मिलाकर पेस्ट बनाएं. इसे बॉडी एक्ने पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद धो लें.

पसीना सूखने न दें

    मानसून में पसीना जल्दी सूखने न दें. पसीना आते ही त्वचा को साफ सूती कपड़े या टिश्यू से पोंछें और नियमित रूप से नहाएं.

एलोवेरा जेल

    एलोवेरा स्किन को ठंडक देता है और जलन को शांत करता है. शुद्ध एलोवेरा जेल प्रभावित हिस्से पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें.

More Stories