क्या है Moidam जिसे UNESCO ने दिया हेरिटेज साइट का दर्जा
India Daily Live
2024/07/26 13:18:52 IST
वर्ल्ड हेरिटेज कमेटी सेशन
आज यानी शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित UNESCO 46वीं वर्ल्ड हेरिटेज कमेटी सेशन के दौरान असम में अहोम राजवंश (dynasty) के मोइदाम को भारत का 43वां वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया गया.
Credit: Twitterक्या है मोईदाम
Moidam पूर्वोत्तर भारत की पहली सांस्कृतिक संपत्ति है जो शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक विकास को बढ़ावा देने के लिए काम करती है.
Credit: Twitterकहां है स्थित
मोईदाम आसाम के चराईदेव जिले में स्थित है जो मुख्य कब्रिस्तान है.
Credit: Twitterपवित्र स्थल
चराइदेव एक पवित्र स्थल माना जाता था जहां पारंपरिक ताई-अहोम संस्कारों के बाद अहोम राजघराने को दफनाया जाता था.
Credit: Twitterमोईदाम का आकार
हर मोईदाम के तीन भाग होते हैं. इसके आकार छोटे टीलों से लेकर बड़ी पहाड़ियों तक होता है.
Credit: Twitterमोईदाम की बनावट
मोईदाम लकड़ी के खंभों और बीमों से बनाई जाती थीं लेकिन राजा रुद्र सिंह के शासनकाल के दौरान इन्हें पत्थर और ईंटों से बदल दिया गया.
Credit: Twitterकपड़े को भी दफनाए जाते थे
शव के साथ-साथ कपड़े, गहने और हथियारों सहित उनके सामान को भी दफनाया जाता था.
Credit: Twitterकब हुई शुरुआत
मोईदाम दफन परंपरा पहले अहोम राजा, चाऊ-लुंग सिउ-का-फा के साथ शुरू हुई थी. राजा को ताई-अहोम संस्कार के अनुसार चराइदेव में दफनाया गया था.
Credit: Twitterसमय के साथ हुआ बदलाव
समय के साथ, हिंदू धर्म के प्रभाव से अहोम लोगों ने शव का दाह संस्कार करना शुरू कर दिया. हालांकि कुछ पुजारी समूहों और चाओ-डांग कबीले द्वारा अभी भी मोइदाम दफनाने का अभ्यास किया जाता है.
Credit: Twitter