पीएम मोदी से मिले कमल हासन, कर दी यह बड़ी मांग
Gyanendra Sharma
07 Aug 2025
पीएम मोदी से मुलाकात
एमएनएम प्रमुख और सांसद अभिनेता कमल हासन ने पीएम मोदी से मुलाकात की.
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
कमल हासन ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी और लिखा आज मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का सम्मान मिला.
कुछ अनुरोध रखे
कमल हासन ने लिखा कि तमिलनाडु के लोगों के प्रतिनिधि और एक कलाकार के रूप में, मैंने उनके समक्ष कुछ अनुरोध रखे.
मांगा समर्थन
'मैंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि वे तमिल लोगों को तमिल सभ्यता की भव्यता और तमिल भाषा की कालातीत महिमा को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने में अपना समर्थन दें.'
सहयोग देने का आग्रह किया
हासन ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से तमिल सभ्यता की भव्यता और तमिल भाषा की शाश्वत विरासत की ओर वैश्विक ध्यान आकर्षित करने में पूर्ण सहयोग देने का आग्रह किया.