चाय वाले से PM तक, नहीं देखी होंगी प्रधानमंत्री की ऐसी तस्वीरें
Babli Rautela
17 Sep 2025
देशभक्ति की शुरुआत
वडनगर में 1950 में जन्मे मोदी में बचपन से ही देशभक्ति की भावना थी. स्कूल के दिनों में NCC कैडेट के रूप में उनकी देशसेवा की झलक दिखी.
मां का आशीर्वाद
1992 में एकता यात्रा पूरी कर अहमदाबाद लौटने पर मां हीराबेन ने पहली बार सार्वजनिक रूप से बेटे के माथे पर तिलक लगाया, जो एक यादगार पल बना.
संघर्ष के दिनों में लेखन
आपातकाल के दौरान मोदी ने 23 दिनों में 'संघर्ष मा गुजरात' पुस्तक लिखी, जिसका विमोचन तत्कालीन मुख्यमंत्री बाबूभाई पटेल ने किया.
गुजरात के सीएम से पीएम तक
2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे मोदी 2014 में देश के प्रधानमंत्री बने. उनकी विदेश नीति और पर्यावरण प्रेम ने वैश्विक पहचान दिलाई.
चुनावी जीत की शुरुआत
2002 में राजकोट II उपचुनाव में जीत के साथ मोदी ने गुजरात विधानसभा में कदम रखा, जो उनके राजनीतिक करियर का अहम पड़ाव था.
पुराने साथियों के साथ यादें
एक पुरानी तस्वीर में मोदी के साथ अमित शाह और लालकृष्ण आडवाणी नजर आते हैं, जो उनके शुरुआती राजनीतिक दिनों की कहानी बयां करती है.
विवेकानंद से प्रेरित जीवन
स्वामी विवेकानंद से प्रभावित होकर मोदी ने युवावस्था में घर छोड़ा और आत्म-खोज की यात्रा शुरू की. यह तस्वीर उनके गांव के एक विवाह समारोह की है.
फोटोग्राफी और ड्रेसिंग सेंस
मोदी का फोटोग्राफी प्रेम और अनूठा ड्रेसिंग सेंस हमेशा चर्चा में रहता है, जो उनकी बहुमुखी व्यक्तित्व को दर्शाता है.