इस मानसून कितने बार डूबेगी मुंबई, सितंबर में भी 'जल प्रलय'


Princy Sharma
15 Sep 2025

मुंबई

    मुंबई और महाराष्ट्र राज्य के कई जिलों में भारी बारिश जारी है, जिससे आम लोगों की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है.

भारी बारिश

    रातभर हुई लगातार बारिश से कई इलाकों और सड़कों पर पानी भर गया, सड़कें तालाब जैसी दिख रही हैं.

लोकल ट्रेन

    बारिश का सबसे ज्यादा असर मुंबई लोकल ट्रेन सेवाओं पर पड़ा है. ट्रैक पर पानी भरने से ट्रेनें लेट हो गई हैं.

लोकल ट्रेनें हुई लेट

    मध्य रेलवे की लोकल ट्रेनें 10-15 मिनट लेट चल रही हैं. फास्ट ट्रेनें 15 मिनट और स्लो ट्रेनें 7 मिनट लेट हैं.

वेस्टर्न लाइन

    वेस्टर्न लाइन पर विरार-चर्चगेट लोकल 5-7 मिनट और हार्बर लाइन पर नेरुल-सीएसएमटी लोकल 6-7 मिनट लेट है.

ट्रैफिक जाम

    ठाणे से मुलुंड टोल नाके तक ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया है.

रेड अलर्ट

    मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे और रायगढ़ के लिए अगले तीन घंटे का रेड अलर्ट जारी किया है.

महाराष्ट्र में मौसम

    महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों में अगले 2-3 दिन तक भारी से अति भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है.

ऑरेंज अलर्ट जारी

    पश्चिमी घाट इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. कामकाजी दिन (सोमवार) होने के कारण लोगों को बरसात और ट्रैफिक जाम की डबल मार झेलनी पड़ रही है.

More Stories