ममता तीन बार CM होने के बावजूद सबसे गरीब, कौन हैं सबसे अमीर
ADR ने पेश किया रिपोर्ट
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने रिपोर्ट पेश किया है. जिसमें भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री और गरीब मुख्यमंत्री के बारे में जानकारी दी गई है.
सूची में शीर्ष
ADR रिपोर्ट के मुताबिक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू 931 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ सूची में शीर्ष पर हैं.
पेमा खांडू
चंद्रबाबू नायडू के बाद अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू 332 करोड़ रुपये की संपत्ती के साथ दूसरे स्थान पर हैं. सूची में केवल ये दोनों ही अरबपति हैं.
पिनाराई विजयन
मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन 1 करोड़ रुपये से थोड़ी अधिक संपत्ति के साथ अंतिम से तीसरे स्थान पर हैं.
केंद्र शासित प्रदेशों
रिपोर्ट में बताया गया कि राज्य विधानसभाओं और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रत्येक मुख्यमंत्री की औसत संपत्ति 52.59 करोड़ रुपये है.
भारत की प्रति व्यक्ति आय
पीआईबी रिपोर्ट के मुताबिक 2023-2024 के लिए भारत की प्रति व्यक्ति एनएनआई लगभग 1,85,854 रुपये है, वहीं एक मुख्यमंत्री की औसत स्वयं की आय 13,64,310 रुपये है.
7.3 गुना अधिक
राज्यों के मुख्यमंत्री की आय से भारत की औसत प्रति व्यक्ति आय 7.3 गुना अधिक है.
31 मुख्यमंत्रियों में से 2 अरबपति
रिपोर्ट के मुताबिक राज्य विधानसभाओं और केंद्र शासित प्रदेशों के 31 मुख्यमंत्रियों में से 2 (6%) अरबपति हैं.
31 मुख्यमंत्रियों में सबसे गरीब
नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 15 लाख रुपये से थोड़ी अधिक की संपत्ति के साथ सभी 31 मुख्यमंत्रियों में सबसे गरीब हैं.