राष्ट्रपति भवन में ब्रिटिश काल के सैनिकों की जगह लगाए गए भारतीय नायकों के चित्र
Sagar Bhardwaj
17 Dec 2025
पीएम मोदी ने शेयर की तस्वीरें
पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से इन परम वीर चक्र विजेताओं की तस्वीरें शेयर की हैं.
दी श्रद्धांजलि
देश के इन नायकों की तस्वीर शेयर करते हुए पीएम मोदी ने इन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
हे भारत के परमवीर…
पीएम मोदी ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- हे भारत के परमवीर…
है नमन तुम्हें हे प्रखर वीर! ये राष्ट्र कृतज्ञ बलिदानों पर…
भारत मां के सम्मानों पर !
अब तक लगे हुए थे ब्रिटिश काल के सैनिकों के चित्र
राष्ट्रपति भवन की गैलरी में अब तक ब्रिटिश काल के सैनिकों के चित्र लगे थे.
अब परमवीर विजेताओं के चित्र लगे
अब उनके स्थान पर देश के परमवीर विजेताओं के चित्र लगाए गए हैं.
भारत को नवचेतना से जोड़ने का अभियान
पीएम मोदी ने लिखा यह- राष्ट्रपति भवन में परमवीर दीर्घा का निर्माण गुलामी की मानसिकता से निकलकर भारत को नवचेतना से जोड़ने के अभियान का एक उत्तम उदाहरण है.
कई द्वीपों के नाम परवीर चक्र विजेताओं के नाम पर
पीएम मोदी ने याद दिलाया कि इससे पहले इस पहल के तहत अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कई द्वीपों का नाम परम वीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखा गया था.