शव को नहीं मिली थी कांग्रेस मुख्यालय में एंट्री, आज BJP ने दिया भारत रत्न


Avinash Kumar Singh
09 Feb 2024

भारत रत्न

    भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा.

PM मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के जरिये जानकारी शेयर की है.

पीवी नरसिम्हा राव

    केंद्र सरकार ने पीवी नरसिम्हा राव के साथ चौधरी चरण सिंह और एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने का ऐलान किया है.

9 वें प्रधानमंत्री

    पीवी नरसिम्हा राव देश के 9 वें प्रधानमंत्री रहे. उनका पूरा नाम पामुलापार्ती वेंकट नरसिम्‍हा राव था.

जन्म

    पीवी नरसिम्हा राव का जन्म 28 जून 1921 को आंध्र प्रदेश के एक छोटे से गांव करीम नगर में हुआ था.

दक्षिण भारत

    पीवी नरसिम्‍हा राव दक्षिण भारत से प्रधानमंत्री बनने वाले पहले राजनेता थे.

आंध्र प्रदेश के CM

    1971 से 1973 तक इन्होनें आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर प्रदेश की सत्ता संभाली थी.

केंद्र सरकार में मंत्री

    पीवी नरसिम्‍हा राव इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की सरकारों में गृहमंत्री, रक्षामंत्री और विदेश मंत्री का जिम्मा संभाल चुके है.

कुशल साहित्यकार

    1996 में कांग्रेस की हार के बाद उन्होंने राजनीति से सन्यास ले लिया. वह राजनेता होने के साथ-साथ एक कुशल साहित्यकार भी थे.

कांग्रेस दफ्तर

    2004 में दिल का दौरा पड़ने से पीवी नरसिम्हा राव की मृत्यु हो गई थी. उनका शव आधे घंटे तक कांग्रेस दफ्तर के बाहर रखा गया था लेकिन पार्टी मुख्यालय का दरवाजा नहीं खुला.

More Stories