कितने जनधन खाते हैं एक्टिव, सरकार ने किया खुलासा


Kuldeep Sharma
19 Aug 2025

करोड़ों खातों में दो साल से नहीं हुआ लेन-देन

    कुल 56.03 करोड़ खातों में से 13.04 करोड़ खातों में पिछले दो साल से कोई लेन-देन नहीं.

उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर

    निष्क्रिय खातों की सूची में उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर, यहाँ 2.75 करोड़ खाते पड़े हैं बंद.

दूसरा स्थान बिहार का है

    बिहार दूसरे नंबर पर है, जहां 1.39 करोड़ जन धन खाते निष्क्रिय हो चुके हैं.

मध्य प्रदेश में करोड़ों खाते निष्क्रिय

    मध्य प्रदेश तीसरे स्थान पर, यहां 1.07 करोड़ खाते लंबे समय से उपयोग में नहीं हैं.

आरबीआई के नियम

    आरबीआई के अनुसार- खाते में दो साल से लेन-देन नहीं होने पर उसे ‘इनऑपरेटिव’ घोषित कर दिया जाता है.

डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर से जुड़े हैं खाते

    सरकार ने निष्क्रिय खातों को सक्रिय करने के लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर से जोड़ा है.

बैंकों को क्या हैं निर्देश

    बैंकों को निर्देश हैं कि उन्हें सक्रिय करने को प्रोत्साहित करें.

ग्राम पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान

    1 जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक सरकार ने ग्राम पंचायत स्तर पर री-KYC और खातों को सक्रिय करने का विशेष अभियान चलाया है.

2014 में शुरू हुई थी योजना

    2014 में शुरू हुई पीए जन धन योजना का लक्ष्य हर नागरिक को बैंकिंग सुविधा से जोड़ना था.

More Stories