चिलचिलाती गर्मी में लू से बचने के लिए फॉलो करें ये 9 टिप्स


Princy Sharma
11 May 2025

गर्मी का मौसम

    गर्मी के मौसम में लू लगने का खतरा बढ़ जाता है, लेकिन अगर कुछ आसान उपायों को अपनाया जाए, तो लू से बचाव किया जा सकता है.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी सलाह

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक्स पर लू और गर्मी से बचने के लिए कुछ शेयर किए जिसे फॉलो करना बहुत फायदेमंद हो सकता है.

फल और सब्जियां खाएं

    गर्मियों के मौसम में तरबूज, खीरा, संतरा जैसी मौसमी फल और सब्जियां खाएं, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखें और लू से बचाव करने में मदद करें.

पानी और नमकीन पेय पिएं

    लू से बचने के लिए नियमित रूप से पानी पिएं. इसके अलावा लस्सी, नींबू पानी और ओआरएस का घोल भी फायदेमंद हो सकता है.

लू लगने पर तुरंत इलाज करें

    यदि आपको या किसी अन्य व्यक्ति को लू लग जाए, तो ठंडे पानी से स्नान करें और बर्फ से स्पंज करें. इसके साथ जल्दी से चिकित्सा सहायता प्राप्त करें.

ठंडे पानी से नहाएं

    लू से राहत पाने के लिए ठंडे पानी से नहाएं और कमरे का तापमान कम रखने के लिए पर्दे और पंखे का उपयोग करें.

सावधान रहें

    यदि कोई व्यक्ति अधिक गर्मी महसूस कर रहा हो, बेहोश हो गया हो या उसे पसीना आना बंद हो गया हो, तो तुरंत स्वास्थ्य सुविधा से संपर्क करें या 108/102 पर कॉल करें.

बाहर जाने से बचें

    यदि काम के लिए बाहर जाना हो, तो कोशिश करें कि आप सुबह या शाम के समय ही बाहर जाएं, जब सूरज की तपिश कम हो.

छाता और तौलिया का इस्तेमाल करें

    बाहर जाने पर खुद को सूर्य से बचाने के लिए छाता, टोपी या तौलिया का प्रयोग करें.

हल्के और सूती कपड़े पहनें

    आरामदायक, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें, जो आपके शरीर को ठंडा रखे और पसीने को अवशोषित करें.

छायादार जगह पर रहें

    जब सूरज तेज हो, तो घर के अंदर या पेड़ की छांव में रहें. इससे आप लू से बच सकते हैं.

More Stories