बरसात में रोज पीएं इस हरी चीज का सूप, सर्दी से लेकर स्किन सब हो जाएगी ठीक!
Princy Sharma
14 Jul 2025
बरसात का मौसम
बरसात के मौसम में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में अगर आप अपनी डाइट में हेल्दी और टेस्टी ब्रोकली सूप को शामिल करते हैं तो इसका असर चौंकाने वाला हो सकता है.जानिए ब्रोकली सूप पीने के 6 जबरदस्त फायदे
इम्यूनिटी बूस्ट
ब्रोकली में भरपूर विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर आपको फ्लू, सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से बचाते हैं.
पाचन
बारिश के मौसम में पेट गड़बड़ होना आम बात है.ब्रोकली सूप में मौजूद फाइबर कब्ज को दूर करता है और पाचन को बेहतर बनाता है.
कोलेस्ट्रॉल
ब्रोकली में पाए जाने वाले फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स आपके शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं, जिससे दिल भी हेल्दी रहता है.
जोड़ों का दर्द
इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर में सूजन को कम करते हैं और जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है.
स्किन और बाल
ब्रोकली में भरपूर मात्रा में विटामिन A, C और K होता है जो आपकी त्वचा को चमकदार और बालों को मजबूत बनाता है.
सर्दी-जुकाम
ब्रोकली सूप गर्म और हेल्दी होता है, जो बारिश में शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और ठंड से राहत देता है.
सूप बनाने का तरीका
ब्रोकली को अच्छे से धोकर काट लें. थोड़े से घी में लहसुन भूनें, फिर ब्रोकली डालें और पकाएं.ऊपर से क्रीम या पनीर डालें और नमक स्वाद अनुसार मिलाएं.