कुत्ते ही नहीं इन जानवरों के काटने से भी होता रेबीज
Princy Sharma
18 Jul 2025
रेबीज
रेबीज सिर्फ कुत्तों के काटने से नहीं बल्कि बिल्ली, बंदरों जैसे जानवरों के काटने पर भी ये जानलेवा बीमारी हो सकती है.
क्यों होती है ये बीमारी
जानवरों के काटने के अलावा नोचने से भी हो सकता है रेबीज डिजीज हो सकता है.
एक्सपर्ट की राय
झारखंड के डॉक्टर अनुज कुमरा का कहना है कि वैक्सीन की कोई समय सीमा नहीं है. अगर किसी कारण 24 घंटे के अंदर नहीं लगवा पाए तो बाद में भी लगवा सकते है.
लक्षण
एक्सपर्ट का मानना है कि लक्षण सामने आने से पहले वैक्सीन लगवा लेनी चाहिए. अगर एक साल पहले जानवर ने काटा है तो भी अभी लगवा सकते हैं.
एंटी-रैबिज वैक्सीन
रेबीज के लक्षण आने के समय काफी ज्यादा अलग-अलग होते है. हो सकता है कि लक्षण 4 दिन में आ जाए या 25 वर्ष में भी आ सकते हैं. लेकिन फिर जितनी जल्दी हो सके आप एंटी-रैबिज का वैक्सीन लेना चाहिए.
इलाज
डॉक्टर कहा कहना है कि रेबीज लाइलाज बीमारी है. वैक्सीन ही इसका इलाज है. मरीज में अगर रेबीज के लक्षण आ जाए तो मृत्यु दर करीब 100 फीसदी है.
सावधानी
इसीलिए सावधानी और सतर्कता बेहद जरूरी है. यदि किसी ऐसे जानवर के संपर्क में आएं तो जितनी जल्दी हो anti-rabies वैक्सीन ले लेनी चाहिए.
डिस्क्लेमर
यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.