जान भी ले सकता है पेट का इन्फेक्शन! चेक कर लें लक्षण


Babli Rautela
16 Aug 2025

पेट में इंफेक्शन

    पेट में इंफेक्शन बैक्टीरिया, वायरस या पैरासाइट्स के कारण होता है, जो दूषित भोजन, पानी या अस्वच्छता से फैलता है.

दस्त की समस्या

    लगातार दस्त पेट में इंफेक्शन का प्रमुख लक्षण है, जो शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी कर सकता है.

उल्टी का आना

    इंफेक्शन से पाचन तंत्र प्रभावित होने पर उल्टी हो सकती है, जिससे पोषक तत्वों की हानि होती है.

पेट में दर्द और मरोड़

    पेट में ऐंठन या दर्द, खासकर खाने के बाद या खाली पेट, इंफेक्शन के कारण सूजन का संकेत है.

बुखार और ठंड लगना

    वायरल या बैक्टीरियल इंफेक्शन से हल्का या तेज बुखार हो सकता है, साथ ही ठंड लगने की शिकायत भी.

डिहाइड्रेशन का खतरा

    बार-बार दस्त और उल्टी से डिहाइड्रेशन हो सकता है, जिसके लक्षण हैं सूखे होंठ, कमजोरी और कम पेशाब.

भूख में कमी

    इंफेक्शन के कारण भूख कम लगना और खाना पचाने में दिक्कत आम बात है.

थकान और कमजोरी

    शरीर में पोषक तत्वों की कमी और डिहाइड्रेशन से थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है.

More Stories