डेंगू के खतरे से रखें अपने परिवार को दूर, अपनाएं ये टिप्स


Princy Sharma
16 May 2025

डेंगू

    डेंगू एक जानलेवा बीमारी है जो मच्छरों से होती है. एडीज एजिप्टी नामक मच्छर काटने से डेंगू का खतरा होता है.

कैसे करें बचाव

    ऐसे में आप डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी से बचने के लिए आप कई टिप्स कर सकते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

मच्छरदानी का करें यूज

    रात को सोते समय मच्छरदानी लगाकर सोएं. इससे मच्छर आपके पास नहीं आएंगे और डेंगू फैलाने वाला मच्छर भी दूर रहेगा.

घर में पानी जमा न होने दें

    डेंगू के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं, इसलिए फूलदान, टायर, खाली बर्तन या घर के आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें.

कूलर का साफ करें

    कूलर का पानी हर रोज बदलें और उसे अच्छी तरह सुखाकर ही दोबारा पानी भरें. इससे मच्छर के अंडे नहीं पनपेंगे.

पूरे बाजू के कपड़े पहनें

    खासकर सुबह और शाम के समय जब मच्छर ज्यादा एक्टिव होते हैं, तो शरीर को ढक कर रखें. फुल स्लीव्स कपड़े पहनना फायदेमंद है.

क्रीम या कॉइल

    घर में मच्छरों से बचने के लिए रिप्लेंट क्रीम, लिक्विड या कॉयल का प्रयोग जरूर करें, खासकर बच्चों के पास.

पानी की टंकी ढकें

    घर की पानी की टंकी को हमेशा ढककर रखें ताकि मच्छर वहां अंडे न दे सकें. खुले ड्रम, बाल्टी आदि भी ढंके रहें.

मच्छरों की दवा

    घर के कोनों, बाथरूम, किचन और गार्डन में कीटनाशक और लार्वा मारने वाली दवाइयों का स्प्रे करें.

डिस्क्लेमर

    यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.

More Stories