हफ्ते में 3 दिन अनार खाने से क्या होता है?


Princy Sharma
29 Jul 2025

अनार

    अनार जितना खाने में टेस्टी होते हैं उतने ही सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. लेकिन क्या आपको पता है हफ्ते में 3 बार अनार के कई फायदे होते हैं.

कोलेस्ट्रॉल

    अनार में प्यूनीकैलागिन्स और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो रक्तचाप को कम करने और कोलेस्ट्रॉल स्तर को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. यह वेसल्स में प्लाक बनने से भी रोकता है, जिससे दिल स्वस्थ रहता है.

अल्जाइमर

    अनार में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो सूजन और ऑक्सीडेशन को कम करने में मदद करते हैं. ये दोनों चीजें याददाश्त की कमी और अल्जाइमर जैसी बीमारियों से जुड़ी होती हैं.

पाचन

    अनार में भरपूर फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने और कब्ज से बचाने में मदद करता है. यह आंतों की अच्छे बैक्टीरिया के लिए भी फायदेमंद होता है, जो स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है.

इम्यूनिटी

    अनार में विटामिन C और पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो इंफेक्शन से लड़ने और सूजन को कम करने में मदद करते हैं. ये शरीर की रिकवरी को तेज करते हैं और इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं.

एंटीऑक्सिडेंट्स

    अनार में ग्रीन टी या रेड वाइन से भी ज्यादा एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और बुढ़ापे को धीमा करते हैं. यह दीर्घकालिक बीमारियों से भी सुरक्षा प्रदान करता है.

स्टैमिना और मसल रिकवरी

    अनार में नाइट्रेट्स और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो व्यायाम के प्रदर्शन को बेहतर बनाते हैं और वर्कआउट के बाद मसल्स की थकान को कम करते हैं.

More Stories