बारिश में बच्चों में बढ़ जाता है इन्फेक्शन का खतरा, ऐसे रखें ख्याल


Princy Sharma
10 Jul 2025

मॉनसून सीजन

    मॉनसून के मौसम में बच्चों को बारिश में खेलने का बहुत मजा आता है, लेकिन इसी दौरान बच्चों में वायरल इंफेक्शन जैसे फ्लू और सर्दी-जुकाम बढ़ जाते हैं. डॉक्टरों का कहना है कि फ्लू से बचने के लिए बच्चों को फ्लू वैक्सीनेशन लगवाना जरूरी है.

एक्सपर्ट की राय

    एक्सपर्ट का कहना है कि बारिश में बैक्टीरिया और वायरस के फैलने का खतरा रहता है. इससे बच्चों में फ्लू और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं.

फ्लू

    फ्लू अचानक से शुरू होता है और इसमें तेज बुखार, शरीर में दर्द, थकावट और सूखी खांसी होती है. यह बच्चों को बहुत बीमार कर सकता है. फ्लू के कारण गंभीर समस्याएं जैसे निमोनिया हो सकती हैं, जबकि सामान्य सर्दी में ऐसा कम होता है.

फ्लू वैक्सीनेशन

    एक्सपर्ट का कहना है कि फ्लू वैक्सीन बच्चों को फ्लू से बचाने में मदद करता है और इसके होने पर बीमारी की गंभीरता को कम करता है.

फ्लू वैक्सीनेशन के फायदे

    बच्चों को फ्लू वायरस से बचाता है, जिससे उनकी सेहत बेहतर रहती है. साथ में अस्पताल में जाने और गंभीर समस्याओं जैसे निमोनिया को रोकता है

ऐसे रखें ख्याल

    मॉनसून के दौरान बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए हर साल बारिश से पहले फ्लू वैक्सीनेशन जरूर लगवाएं. साथ में हाथ धोने की आदत डालें.

गीले कपड़े से बचाएं

    बच्चों को सूखे और साफ कपड़े पहनाएं और गीले कपड़े से बचाएं. कोशिश करें कि भीड़-भाड़ वाले स्थानों से दूर ही रहें इससे इंफेक्शन फैलने का खतरा ज्यादा होता है.

आदत

    बच्चों को पोषक आहार दें और सुरक्षित पानी से हाइड्रेट रखें. आखिरी में बच्चों को खांसते या छींकते वक्त मुंह और नाक ढकने की आदत डालें.

More Stories