आयरन और फोलिक एसिड की कमी, दिखने लगते हैं गंभीर लक्षण
थकान और कमजोरी- लगातार थक जाना सामान्य नहीं
आयरन-फोलिक एसिड की कमी होने पर शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा घट जाती है, जिससे बार-बार थकावट और कमजोरी महसूस होती है. यह शरीर का पहला चेतावनी संकेत हो सकता है.
काम में मन न लगना-फोकस की कमी
अगर किसी भी काम में ध्यान नहीं लग रहा या बार-बार दिमाग भटकता है, तो यह संकेत हो सकता है कि आपके शरीर में आयरन की कमी हो रही है.
सांस फूलना-साधारण काम में भी तकलीफ
अगर थोड़ी सी मेहनत के बाद भी सांस चढ़ने लगे तो यह शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी का लक्षण हो सकता है, जो आयरन की कमी से जुड़ा होता है.
आंखों की लालिमा गायब होना-एनीमिया का इशारा
आंखों की अंदरूनी सतह सामान्यतः हल्की गुलाबी होती है. अगर यह सफेद या पीली हो जाए, तो यह खून की कमी का साफ़ संकेत है.
जीभ की रंगत बदलना-सुस्ती का इशारा
फोलिक एसिड और आयरन की कमी से जीभ का रंग पीला पड़ सकता है, और इसमें जलन या सूखापन भी महसूस हो सकता है. यह संकेत अक्सर नजरअंदाज हो जाता है.
बार-बार चक्कर आना-सतर्क होने का वक्त
शरीर में ऑक्सीजन की कमी से दिमाग तक पर्याप्त रक्त नहीं पहुंचता, जिससे चक्कर आ सकते हैं. यह लक्षण अनदेखा नहीं करना चाहिए.
इम्युनिटी में गिरावट – बार-बार बीमार पड़ना
अगर आप जल्दी-जल्दी सर्दी, जुकाम, या बुखार जैसी बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं, तो यह आपकी कमजोर इम्युनिटी और आयरन की कमी का नतीजा हो सकता है.
गर्भवती महिलाओं के लिए ख़ास चेतावनी
आयरन और फोलिक एसिड की कमी गर्भवती महिलाओं में कम वजन वाले शिशु के जन्म का कारण बन सकती है, जो शिशु के विकास को प्रभावित करता है.
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
आयरन और फोलिक एसिड की कमी को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने लोगों को जागरुक करने के लिए पोस्ट शेयर किया है.