क्या सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीना है सही? जानें फायदे और नुकसान


Princy Sharma
05 Jul 2025

ग्रीन टी

    ग्रीन टी को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, लेकिन क्या इसे सुबह खाली पेट पीना ठीक है? जानिए इसके बारे में एक्सपर्ट्स की राय और सही तरीका.

पेट की समस्या

    खाली पेट ग्रीन टी पीने से एसिडिटी, जलन, अपच और मितली जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसमें मौजूद टैनिन्स और पॉलीफेनॉल्स पेट में एसिड का प्रोडक्शन बढ़ाते हैं.

आयरन की कमी

    ग्रीन टी के कैटेचिन्स आयरन के अवशोषण को कम कर सकते हैं, जिससे शरीर में आयरन की कमी हो सकती है. ऐसे में खाली पेट ग्रीन टी न पिएं.

सही समय क्या है?

    विशेषज्ञों के अनुसार, ग्रीन टी को हल्के नाश्ते के बाद पीना सबसे फायदेमंद होता है. यह शरीर को जरूरी एंटीऑक्सीडेंट्स देता है और ऊर्जा स्तर को बढ़ाता है.

वर्कआउट

    कुछ लोग ग्रीन टी को वर्कआउट से पहले या बाद पीते हैं, क्योंकि यह प्रदर्शन को सुधारने और स्टेमिना बढ़ाने में मदद करता है.

कितनी ग्रीन टी पीनी चाहिए?

    2 से 3 कप ग्रीन टी एक दिन में पीना पर्याप्त होता है. ज्यादा ग्रीन टी पीने से पेट में गड़बड़ी, अनिद्रा और लिवर पर दबाव जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

More Stories