बारिश में भीगने के बाद अपनाएं ये नुस्खे, नहीं होगी सर्दी-जुकाम!
Princy Sharma
28 Jul 2025
बारिश
बारिश में भीगना तो मजेदार लगता है, लेकिन इससे सर्दी, जुकाम और बुखार का खतरा भी बढ़ जाता है. इस मौसम में खुद को बीमारियों से बचाना भी जरूरी है.
उपाय
बारिश के मौसम में बढ़ती बीमारियों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने एक्स अकाउंट पर कुछ उपाय बताए हैं जिसे फॉलो कर आप फिट रह सकते हैं.
अच्छे से सुखाएं
भीगने के बाद शरीर को पूरी तरह सुखाएं, क्योंकि गीले शरीर पर ठंडक पड़ने से बुखार या सर्दी हो सकती है.
गुनगुना पानी
भीगने के बाद गुनगुना पानी पीने से शरीर में गर्मी बनी रहती है और सर्दी-खांसी से बचाव होता है.
गीले कपड़े तुरंत बदलें
बारिश में भीगने के बाद गीले कपड़े तुरंत बदलें, ताकि शरीर ठंडा न पड़े और फ्लू या जुकाम से बच सकें.
हल्का गर्म खाना खाएं
बारिश में हल्का गर्म खाना, जैसे सूप या खिचड़ी, खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है और शरीर को राहत मिलती है.
तुलसी और सौंठ की चाय
बारिश के मौसम में तुलसी और सौंठ की चाय आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती है और सर्दी-जुकाम से बचाती है.
स्वस्थ आहार लें
इसके अलावा ताजे फल, हरी सब्जियां और विटामिन C से भरपूर खाद्य पदार्थ खाएं, ताकि आपकी इम्यूनिटी मजबूत बनी रहे.