प्रेमचंद की वो 10 किताबें जो हर छात्र को जरुर पढ़नी चाहिए


Reepu Kumari
31 Jul 2025

गोदान

    यह प्रेमचंद का अंतिम और सबसे प्रसिद्ध उपन्यास है. इसमें एक किसान होरी की जिंदगी और उसकी गरीबी, संघर्ष और ईमानदारी को बेहद संवेदनशील तरीके से दिखाया गया है.

गबन

    इस उपन्यास में मध्यम वर्ग की आकांक्षाएं और सामाजिक दबाव के चलते एक व्यक्ति द्वारा गलत रास्ता अपनाने की कहानी है. यह युवाओं के लिए एक गहरी सीख है.

निर्मला

    दहेज प्रथा और वृद्ध विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों पर चोट करती यह कृति एक युवती की पीड़ा और समाज की कठोरता को दर्शाती है.

नमक का दारोगा

    कहानी का मुख्य संदेश ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और धर्मनिष्ठा का महत्व है. यह कहानी दिखाती है कि कैसे एक ईमानदार व्यक्ति, भले ही उसे शुरुआत में कठिनाइयों का सामना करना पड़े, अंततः अपने नैतिक मूल्यों के कारण सफलता प्राप्त करता है.

कफन

    यह एक मार्मिक कहानी है, जिसमें गरीबी, लाचारी और सामाजिक व्यवस्था पर करारा व्यंग्य किया गया है. छात्रों को यह सोचने पर मजबूर कर देती है.

पूस की रात

    पूस की रात यह कहानी एक किसान की सर्द रात में फसल बचाने की कोशिशों के माध्यम से ग्रामीण जीवन की वास्तविकता को उजागर करती है.

ईदगाह

    छोटे हामिद की यह कहानी बलिदान, ममता और समझदारी का प्रतीक है. यह बच्चों के साथ-साथ युवाओं को भी भावुक कर देती है.

बड़े घर की बेटी

    यह कहानी पारिवारिक रिश्तों और स्त्रियों की स्थिति को केंद्र में रखती है. इसमें प्रेमचंद ने सामाजिक संरचना पर सवाल उठाए हैं.

सद्गति

    जाति व्यवस्था और धार्मिक पाखंड पर कटाक्ष करती यह कहानी एक निम्न जाति के व्यक्ति की दुर्दशा को दर्शाती है.

ठाकुर का कुआं

    यह कहानी छुआछूत और सामाजिक भेदभाव को केंद्र में रखती है. यह छात्रों को समता और सहिष्णुता की शिक्षा देती है.

More Stories