सावन में इन 5 राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की खास कृपा!


Princy Sharma
07 Jul 2025

सावन

    हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन 2025 की शुरुआत 11 जुलाई से होगी और 9 अगस्त 2025 को समाप्त होगा. इस बार कुल 4 शुभ सोमवार पड़ रहे हैं.

इन राशि को मिलेगा लाभ

    सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है. खास बात यह है कि इस बार सावन में 5 राशियों पर शिव जी की विशेष कृपा बरसने वाली है.

सिंह राशि

    सिंह राशि के अटके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं. नई योजनाएं सफल होंगी और घर में समृद्धि बढ़ेगी और शिव जी की कृपा से रुकावटें दूर होंगी.

वृषभ राशि

    वृषभ राशि के जीवन में सावन महीने के दौरान नौकरी में तरक्की और प्रमोशन के योग बनेंगे. व्यापारियों को बड़ा लाभ हो सकता है. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी.

कर्क राशि

    सावन में पुराने रोगों और मानसिक तनाव से राहत मिलेगी. प्रेम और विवाह के मामलों में अच्छे परिणाम मिलेंगे. इसके साथ सभी इच्छाएं पूरी होंगी.

वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है. सावन के दिनों में 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें और जल अर्पित करें.

मीन राशि

    सावन के महीने में आत्मिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति होगी. संतान, शिक्षा और धन की स्थिति मजबूत बनेगी. सोमवार को रुद्राभिषेक और व्रत करें, लाभ मिलेगा.

More Stories