इन देशों में रखा जाता है दुनिया का सबसे लंबा रोजा
India Daily Live
09 Mar 2024
सूर्योदय से सूर्यास्त तक रखा जाता है रोजा
रमजान के महीने में मुस्लिम समाज के लोग सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक रोजा रखते हैं. इस दौरान वे न तो कुछ खाते हैं और नहीं कुछ पीते हैं. इस समय में वे पूरी तरह से खूदा की इबादत करते हैं.
बेहद लंबा होता है रोजा
दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां पर दिन काफी लंबा होता है. ऐसे में इन जगहों पर रखा जाने वाला रोजा भी काफी लंबा होता है.
आइसलैंड
आइसलैंड में रात काफी छोटी होती है. यहां कम से कम 21 घंटे 29 मिनट का रोजा होता है. महज 3 से 4 घंटे के बाद दूसरे रोजे की सहरी शुरू हो जाती है.
डेनमार्क
डेनमार्क में 19 घंटे 21 मिनट तक का रोजा रखा जाता है. यहां भी रोजा काफी लंबा होता है.
नीदरलैंड
नीदरलैंड में 18 घंटे 39 मिनट का रोजा होता है. इसके बाद लोग इफ्तार करते हैं.
नार्वे
नार्वें में 17 घंटे 47 मिनट का रोजा होता है.
इंग्लैंड
इंग्लैंड में 16 घंटे 13 मिनट का रोजा रखा जाता है.
भारत
भारत में 15 घंटे 32 मिनट का रोजा रखा जाता है. इसके बाद इफ्तारी होती है.
इंडोनेशिया और सिंगापुर
इंडोनेशिया में 13 घंटे 03 मिनट और सिंगापुर में 13 घंटे 20 मिनट तक का रोजा रखा जाता है.
इन देशों में होता है सबसे छोटा रोजा
न्यूजीलैंड में रोजा महज 11 घंटे 20 मिनट का तो ऑस्ट्रेलिया में यह 11 घंटे 30 मिनट का होता है.