जल, तिल, फल...अजा एकादशी पर इन चीजों का करें दान, सुख-समृद्धि का होगा वास!
Princy Sharma
18 Aug 2025
अजा एकादशी
अजा एकादशी का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन दान करना शुभ माना जाता है. चलिए जानते हैं कौन सी चीजों का दान करें और क्या है उससे मिलने वाले लाभ.
अन्न दान का महत्व
इस दिन गरीब या जरूरतमंद को चावल, दाल, गेहूं या पका हुआ भोजन दान करें. ऐसा करने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती और जीवन सुख-समृद्धि से भर जाता है.
पीले वस्त्र का दान
भगवान विष्णु को पीला रंग बेहद प्रिय है. इस दिन पीले कपड़े दान करने से मान-सम्मान बढ़ता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है.
जल दान
प्यासे को पानी पिलाना या सार्वजनिक जगहों पर पानी की व्यवस्था करना सबसे बड़ा पुण्य है. अजा एकादशी पर जलदान करने से जीवन में शांति और स्थिरता आती है.
तिल का दान
तिल दान करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और पाप खत्म होते हैं. यह दान पितरों की आत्मा को शांति देता है और शनि देव भी प्रसन्न होते हैं.
फल दान का पुण्य
केले, आम या मौसमी फल दान करने से बीमारियां दूर होती हैं और भगवान विष्णु से आरोग्य का वरदान मिलता है.
गरीबों की मदद
इस दिन किसी गरीब को आर्थिक सहायता या ज़रूरी सामान देना बहुत शुभ माना जाता है. इससे जीवन में कभी पैसों की कमी नहीं होती.
किताब दान
किसी मंदिर या जरूरतमंद को धार्मिक किताबें दान करने से ज्ञान और बुद्धि की प्राप्ति होती है.
घी का दान
मंदिर में घी का दीपक दान करना शुभ फल देता है. इससे जीवन में प्रकाश और सकारात्मकता बनी रहती है.
डिस्क्लेमर
यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.