किस दिशा में करनी चाहिए गणेश स्थापना? न करें ये बड़ी गलतियां
Princy Sharma
22 Aug 2025
गणेश चतुर्थी
इस साल गणेश चतुर्थी 27 अगस्त 2025 को है. अगर आप घर या ऑफिस में गणपति बप्पा की स्थापना कर रहे हैं, तो वास्तु शास्त्र के ये नियम जरूर अपनाएं
शुभ नियम
गणेश प्रतिमा रखने की सबसे शुभ जगह उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) है. अगर वहां जगह नहीं है तो पूर्व या पश्चिम दिशा में प्रतिमा स्थापित करें.
मूर्ति का मुख
गणपति का मुख पूर्व या पश्चिम की ओर होना चाहिए.
सूंड वाली गणेश प्रतिमा
घर के लिए बाईं ओर मुड़ी सूंड (वामवर्ती) वाली मूर्ति सबसे शुभ मानी जाती है. यह मां गौरी के प्रति गणेश जी का प्रेम दर्शाती है और सुख-समृद्धि लाती है.
मूर्ति की पीठ
गणेश जी की पीठ हमेशा घर के बाहर की ओर होनी चाहिए. मान्यता है कि उनकी पीठ के पीछे दरिद्रता वास करती है.
क्या न करें
दक्षिण दिशा में मूर्ति रखना या पूजा घर बनाना अशुभ होता है. इसके अलावा, टॉयलेट से जुड़ी दीवार पर मूर्ति रखने से घर-परिवार पर संकट आ सकता है.
डिस्क्लेमर
यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.