T20 World Cup 2026

'आपके नेता तो तेजस्वी हैं, उनके पास जाइए...', रोते हुए आई महिला से ऐसा क्यों बोले पप्पू यादव?

इन दिनों सोशल मीडिया पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक महिला रोते हुए पप्पू यादव से मदद की गुहार लगाती है, जिसपर पप्पू यादव कहते हैं आपके नेता तो तेजस्वी यादव हैं उनके पास जाइए

Social Media
India Daily Live

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव इन दिनों बाढ़ पीड़ितों की मदद करने में लगे हुए हैं. उनकी टीम लगातार बाढ़ पीड़ितों के बीच खाना, जरूरी सामग्री, दवाइयां और अन्य चीजें पहुंचाने का काम कर रही है. इस बीच सोशल मीडिया पर पप्पू यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक महिला खूब रो रही है और पप्पू यादव से मदद की गुहार लगा रही है.

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला सामने कुर्सी पर बैठे पप्पू यादव से मदद मांगते हुए कहती है, 'हम गरीब हैं, गरीब का कोई नहीं मदद करता, मदद कीजिए सर.' इस पर पप्पू यादव कहते हैं कौन जाति से हो तो बिलखती हुए महिला कहती है, 'हम हिंदू हैं सर, यादव हैं, प्लीज मेरी मदद कीजिए.' इस पर फिर जनसेवक पप्पू यादव मुस्कुराते हुए कहते हैं, 'आपका नेता तो तेजस्वी हैं, जाइए-जाइए उन्हीं के पास जाइए'.

'आपके नेता तो तेजस्वी हैं, उनके पास जाइए'

उसके बाद महिला वहां मौजूद लोगों को अपनी परेशानी बताती है. महिला लोगों से कहती है कि वे गया की हैं लेकिन जहानाबाद में रह रही है. महिला बताती है, 'सर जहानाबाद में मुखिया बेटी के साथ छेड़खानी करता है.'

बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटे पप्पू यादव

बता दें कि इन दिनों पूर्णिया के सांसद इन दिनों बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटे हैं. बीते दिनों पप्पू यादव पूर्णिया के रुपौली पहुंचे थे. यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा किया और बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की. उनकी समस्या सुनी. फिर काले रंग का बैग निकालकर 500-500 रुपये का नोट बांटने लग गए. जानकारी के मुताबिक, बैग में दो लाख रुपए थे. खास बात ये रही है कि जिसको जितनी रुपए की जरूरत थी, पप्पू यादव ने उन्हें काउंट करके उतने रुपए दे दिए.