menu-icon
India Daily

मशीन भी हो गई फेल... मजदूरों का टीम वर्क देख लोग हुए हैरान, वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में मजदूरों का शानदार टीम वर्क देखने को मिल रहा है. ट्रक पर सामान चढ़ाने के दौरान उनके बेहतरीन तालमेल और रफ्तार की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Km Jaya
Edited By: Km Jaya
मशीन भी हो गई फेल... मजदूरों का टीम वर्क देख लोग हुए हैरान, वीडियो हुआ वायरल
Courtesy: @KUNDAN00PATEL X Account

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों मजदूरों के शानदार टीम वर्क का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कई मजदूर बिना किसी मशीन की मदद के इतनी तेज और सटीक तरीके से सामान ट्रक पर चढ़ाते नजर आ रहे हैं कि लोग उनकी रफ्तार और तालमेल की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि अगर टीम में बेहतर तालमेल हो तो इंसान भी मशीनों को कड़ी टक्कर दे सकता है.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रक के ऊपर पांच से छह मजदूर खड़े हैं, जबकि नीचे जमीन पर कई अन्य मजदूर लाइन बनाकर लगातार सामान आगे बढ़ा रहे हैं. सभी मजदूर तय क्रम में बिना रुके अपना-अपना काम करते हैं. नीचे से सामान ऊपर पहुंचता है और ट्रक पर खड़े मजदूर उसे तुरंत पकड़कर व्यवस्थित तरीके से रखते जाते हैं.

वीडियो में क्या दे रहा दिखाई?

पूरे वीडियो में किसी तरह की अफरा-तफरी या जल्दबाजी नहीं दिखती. हर मजदूर अपनी जिम्मेदारी को पूरी समझदारी और सही समय पर निभाता नजर आता है. यही शानदार तालमेल भारी सामान को भी कुछ ही मिनटों में ट्रक पर पहुंचा देता है. वीडियो के अंत तक सभी मजदूर एक जैसी गति और लय के साथ काम करते दिखाई देते हैं.

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग मजदूरों की मेहनत और टीम वर्क की जमकर सराहना कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि जब पूरी टीम एक ही लय में काम करती है तो इंसान भी मशीनों से कम नहीं लगता. दूसरे यूजर ने लिखा कि इन मजदूरों के सामने मशीन भी टिक नहीं पाएगी.

लोगों की कैसी रही प्रतिक्रिया?

एक अन्य यूजर ने कहा कि भरोसा, मेहनत और सही तालमेल किसी भी मुश्किल काम को आसान बना देता है. वहीं एक अन्य व्यक्ति ने लिखा कि यह वीडियो सिखाता है कि संगठन और टीम वर्क में ही सबसे बड़ी ताकत होती है. कई लोगों ने इसे इंसानी समन्वय का बेहतरीन उदाहरण बताया.

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह वीडियो कब और कहां का है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. इसके बावजूद मजदूरों के बेहतरीन तालमेल और मेहनत ने लाखों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है.