T20 World Cup 2026

'शपथ ग्रहण में ये कौन आया?...', होश उड़ा देगा राष्ट्रपति भवन में दिखे इस अजीबो-गरीब जानवर का वीडियो

Animal In Rashtrapati Bhavan: राष्ट्रपति भवन में रविवार को PM मोदी और 71 मंत्रियों ने शपथ ली. इस दौरान चप्पे चप्पे पर कैमरे की नजर रही. हालांकि, समारोह में कुछ ऐसा हुआ जिस पर किसी की नजर नहीं गई. इसकी वीडियो अब वायरल हो रहा है. इसमें एक जानवर मंच के पीछे नजर आ रहा है.

Viral Photo
India Daily Live

Animal In Rashtrapati Bhavan: रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. समारोह में उनके साथ ही अन्य 71 मंत्रियों ने शपथ ली. ये मौका देश के लिए ऐतिहासिक रहा. इसके पल पल पर लोगों की नजरें टिकी रहें. इसमें देश विदेश से तमाम मेहमान आए. हालांकि, एक ऐसा भी मेहमान आया जिसकी अब खास चर्चा हो रही है. दरअसल शपथ के दौरान राष्ट्रपति भवन की सीढ़ियों पर एक जानवर देखा गया. जिसका वीडियो पर वायरल हो रहे हैं.

करीब 12 सेकेंड के वीडियो में शपथ के बाद साइन करते हुए मंत्री दुर्गादास दिख रहे हैं. वो उठकर जैसे ही राष्ट्रपति से मिलने जाते हैं. पीछे सीढ़ियों पर कुछ नजर आता है. इसे ध्यान से देखने पर वो किसी जानवर की तरह लगता है. अब ये वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है.

कौन सा जानवर था

हालांकि, अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि वो जानवर कौन सा था?  लेकिन अनुमान उसके आकार को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि वो तेंदुआ रहा होगा. यदि वो सच में तेंदुआ था तो सुरक्षा के लिहाज से भी चिंता का विषय हैं. खैर राहत की बात ये है कि वो स्टेज या भीड़ की ओर नहीं बढ़ा. चिंता का विषय ये भी है कि वो क्या अभी भी राष्ट्रपति भवन या उसके आसपास में मौजूद है.

क्या एडिटेड था वीडियो?

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. कोई इसे सच बता रहा है तो कोई इसे एडिटेड वीडियो बता रहा है. हालांकि, ये भी कहा जा रहा है कि ये कोई पालतू जानवर है जो राष्ट्रपति भवन में ही किसी कर्मचारी के पास रहता है.

वीडियो की सच्चाई

वीडियो वायरल होने के बाद से ही इसका फैक्ट चेक होने लगा. बताया जा रहा है कि दूरदर्शन का पूरा वीडियो ध्यान से देखने पर ये सच साबित हुआ है. इसमें नजर आ रहा है कि दुर्गादास उइके के शपथ के दौरान रिकॉर्ड हुई फुटेज में कोई जानवर नजर आ रहा है. हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि वो जानवर कौन सा था.

कल था समारोह

बता दें कल यानी 9 जून, दिन रविवार की शाम को राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था. इसमें शामिल होने के लिए देश विदेश से तमाम मेहमान आए थे. इसमें प्रधानमंत्री के अलावा 30 कैबिनेट मिनिस्टर, 5 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्यमंत्रियों ने शपथ ली. ऐसे में ये बड़ा सवाल है कि आखिर राष्ट्रपति भवन में सुरक्षा के क्या इंतजाम थे. अगर जानवर पालती नहीं था तो सुरक्षाकर्मी क्या कर रहे थे.