पति को अश्लील वीडियो दिखाकर पत्नी करती थी 'गंदी डिमांड', हसबैंड ने दर्ज करवाई FIR
पति का कहना है कि शादी के बाद उनकी जिंदगी बेहद मुश्किल हो गई. पत्नी शिल्पा अश्लील वीडियो भेजकर उनसे वैसा ही व्यवहार करने की मांग करती थी. पति ने दावा किया कि पत्नी ने उन्हें अपनी एक महिला मित्र के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी मजबूर किया.
बेंगलुरु के नागरभावी इलाके में रहने वाले 37 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी उन्हें मानसिक और यौन रूप से परेशान करती थी. पति का कहना है कि शादी के बाद उनकी जिंदगी बेहद मुश्किल हो गई. पत्नी शिल्पा अश्लील वीडियो भेजकर उनसे वैसा ही व्यवहार करने की मांग करती थी.
पति को अश्लील वीडियो दिखाकर पत्नी करती थी 'गंदी डिमांड'
पति ने दावा किया कि पत्नी ने उन्हें अपनी एक महिला मित्र के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी मजबूर किया. पति ने FIR में बताया कि शिल्पा की मां यानी सास उन्हें घर में घुसने नहीं देती. सास बार-बार कहती कि पत्नी को छोड़ दो ताकि शिल्पा की दूसरी शादी किसी और लड़के से कर दी जाए. ससुर भी उन्हें धमकियां देते थे.
शादी के बाद ससुराल वाले लगातार उनके वैवाहिक जीवन में दखल देते रहे, जिसकी वजह से घर में रोज झगड़े होने लगे. पति का आरोप है कि उनकी पत्नी उनकी आर्थिक स्थिति का मजाक उड़ाती थी. वह अमीर दोस्तों के साथ पार्टी करती, शराब पीती और महंगी जिंदगी जीती थी. शादी के बाद भी शिल्पा अपने पुराने बॉयफ्रेंड्स से संपर्क बनाए रखे हुए थी.
Also Read
पति ने आगे बताया कि पत्नी उन्हें मानसिक रूप से इतना तोड़ती कि वे परेशान रहने लगे. सोने-चांदी के जेवरात और नकदी भी घर में बंद कर दिए गए हैं, जिसका उन्हें कोई हिसाब नहीं मिल रहा. यह मामला बेंगलुरु पुलिस के पास दर्ज है. पुलिस अब सभी आरोपों की जांच कर रही है.
पति ने कहा कि वे शांतिपूर्वक वैवाहिक जीवन चाहते थे, लेकिन पत्नी और उसके परिवार ने उन्हें घर से निकालने और अलग करने की कोशिश की. इस घटना ने वैवाहिक संबंधों में बढ़ रही समस्याओं पर सवाल उठाया है. कई बार पति-पत्नी के बीच आर्थिक, मानसिक और शारीरिक दबाव के मामले सामने आते रहते हैं. पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.