'हमें भी सेवा पानी का मौका दो', SpiceJet कर्मचारी ने बताया क्यों जड़ा था CISF अधिकारी को थप्पड़
Viral News: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें स्पाइसजेट की महिला कर्मचारी ने CISF कर्मी को थप्पड़ मार दिया था. इसके बाद महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. हालांकि अब इस पूरे मामले की महिला ने सच्चाई बताई है. महिला ने कहा कि CISF कर्मी ने उसका यौन उत्पीड़न किया है. इसके अलावा उसे बाजारू औरत कहा था. इससे नाराज होकर मैंने स्वाभाविक प्रक्रिया देते हुए उसे थप्पड़ मार दिया था.
Viral News: जयपुर एयरपोर्ट पर CISF कर्मी को थप्पड़ मारने वाली स्पाइसजेट की महिला कर्मचारी का बयान सामने आया है. महिला ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए पूरा मामला बताया है. महिला ने सीआईएसएफ कर्मी पर यौन उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया है, महिला ने कहा कि उसने उसे नौकरी से निकलवाने की भी धमकी दी थी. हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें स्पाइसजेट की महिला कर्मचारी ने CISF कर्मी को थप्पड़ मार दिया था.
शनिवार को एएनआई से बात करते हुए स्पाइसजेट के कर्मचारी ने कहा कि हर दिन की तरह 11 जुलाई को सुबह 4:30 बजे मैं अपना काम कर रहा थी, तभी एएसआई गिरिराज प्रसाद आए और कहा कि हमें भी अपना सेवा-पानी का मौका दो. फिर जब मैंने उनसे तलाशी के लिए एक महिला कांस्टेबल को बुलाने के लिए कहा. उन्होंने फिर कहा एक रात रुकने का क्या लोगी. CISF कर्मी ने कहा कि वह उसकी पूरी बात सुने. तब मैंने कहा कि मैं तुम्हारे खिलाफ पुलिस में शिकायत करूंगी , जिस पर उसने कहा कि तुम मेरा कुछ नहीं कर सकती. ने तुम्हारी जैसी बहुत सी औरतें देखी हैं, मैं तुम्हें नौकरी से निकलवा दूंगा.
महिला ने क्या कहा?
महिला ने कहा कि मेरे शिकायत किये जाने से पहले ही सीआईएसएफ के एएसआई गिरिराज प्रसाद ने अपनी शिकायत दर्ज करा दी. महिला ने कहा कि उसने पुलिस के अलावा कहीं और शिकायत दर्ज नहीं कराई है. मुझे स्पाइसजेट में काम करते हुए पांच साल हो गए हैं. मुझे सारे नियमों के बारे में जानकारी है, इसलिए यह कहना कि मैंने अंदर जाने के लिए दबाव डाला और मेरे पास जरूरी दस्तावेज नहीं थे, तो यह सरासर गलत है.
स्पाइसजेट क्या कह रही?
इस पूरे मामले पर स्पाइसजेट कंपनी का भी बयान सामने आया था. कंपनी ने कहा कि वह अपनी कर्मचारी का मजबूती से साथ देगी. स्पाइसजेट ने कहा कि उसकी महिला कर्मचारी के साथ हुए इस यौन उत्पीड़न के मामले पर कानूनी कार्रवाई कर रहा है. इसके अलावा पूरे मामले को लेकर स्थानीय पुलिस को भी अवगत करा दिया गया है.