VIRAL VIDEO: लेडीज टीचर ने स्कूल में छात्राओं से कराई मालिश, वीडियो देखकर फट जाएंगी आंखें
उत्तर प्रदेश से वायरल हो रही वीडियो में एक सरकारी प्राइमरी स्कूल की हेडमिस्ट्रेस छोटी छात्राओं से अपनी मालिश करवाती दिख रही हैं....
VIRAL VIDEO: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के कर्वी इलाके से एक चौंका देने वाली वीडियो वायरल हो रही है. इस वीडियो में एक सरकारी प्राइमरी स्कूल की हेडमिस्ट्रेस कुछ ऐसा करती दिखी, जिसने शिक्षा को अपमानित कर दिया. वीडियो में साफ हेडमिस्ट्रेस छोटी छात्राओं से अपनी मालिश करवा रही हैं. यह घटना कर्वी के नया बाजार में मौजूद प्राइमरी स्कूल की है.
वायरल वीडियो में यह दिखा
वायरल वीडियो में स्कूल के फर्श पर एक चटाई बिछी हुई देखी जा सकती है. वहीं कुछ छात्राएं हेडमिस्ट्रेस की मालिश कर रही हैं. मालिश के दौरान हेडमिस्ट्रेस आराम से लेटी हुई दिख रही हैं. वीडियो के मुताबिक, मधु कुमारी नाम की महिला स्कूल की हेडमिस्ट्रेस है. वीडियो में लड़कियां कभी पैरों से तो कभी हाथों से मसाज करती दिख रही हैं.
बेलन से मसाज
वीडियो में एक लड़की बेलन से मसाज करती दिख रही है, जबकि हेडमिस्ट्रेस मोबाइल फोन इस्तेमाल करती दिख रही हैं. यह घटना स्कूल के समय हुई, जिससे लोगों में गुस्सा और चिंता फैल गई है.
वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर जैसे ही वीडियो आया, लोगों ने इसके खिलाफ रिएक्शन देना शुरू कर दिया. यह जमकर वायरल हो रहा है. कई लोगों ने इसे एजुकेशन सिस्टम पर सवाल उठाने वाला मामला बताया. स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल बच्चों को पढ़ाने और उनका भविष्य बनाने के लिए होते हैं, लेकिन ऐसी घटनाएं एजुकेशन के माहौल को खराब करती हैं.
डिपार्टमेंट लेगा एक्शन
इस घटना के बाद, एजुकेशन डिपार्टमेंट ने भी एक्शन लेने का ऐलान किया है. बताया गया है कि टीचर के खिलाफ डिसिप्लिनरी एक्शन लिया जाएगा. लोग सोशल मीडिया पर भी इस घटना की बुराई कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "स्कूल की लड़कियों से मसाज करवाना शर्मनाक है. ऐसे टीचर के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाना चाहिए.