'जैसे कि झीलों का शहर हो...' इतनी हुई बारिश कि दिल्ली में दिखा नैनीताल का नजारा, मजेदार वीडियो वायरल
Delhi Rain Video: देश की राजधानी में भारी बारिश होने की वजह से सड़कें पानी से लबालब भर चुकी हैं. बारिश होने की वजह से सड़कों पर हर तरफ पानी भरा हुआ है. इसी बीच दिल्ली की बारिश से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति सड़क पर नाव पर बैठकर मजे कर रहा है. इस वीडियो को देख आनंद उठाते हुए यूजर जमकर कमेंट कर रहे हैं.
Delhi Rain Viral Video: जहां कुछ दिल्ली में महीनों पहले लोग भीषण गर्मी से परेशान थे अब वह मानसून सीजन का खूब मजे ले रहे हैं. दिल्ली में आए दिन तेजी से बारिश हो रही है. देश की राजधानी दिल्ली में आसमान में बादल छाए हुए हैं. शहर का मौसम काफी सुहावना हो गया है. जहां एक तरफ लोग भारी बारिश होने की वजह से परेशान है वहीं दूसरी तरफ लोग मानसून सीजन का भरके आनंद ले रहे हैं.
भारी बारिश की वजह से दिल्ली की सड़कें पानी से लबालब भर चुकी है. सड़कों पर हर तरफ पानी भरा हुआ नजर आ रहा है. अब दिल्ली किसी झील के शहर से कम नहीं लग रही हैं. इसी बीच दिल्ली बारिश के कई मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो को देख यूजर्स खूब मजे ले रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं.
वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक दिल्ली बारिश का वीडियो पर पोस्ट किया गया हैं. इस वीडियो में दिल्ली रोड पर पानी भरा हुआ नजर आ रहा है. रोड के एक तरफ लोग अपनी गाड़ी चलाने में मुश्किलों का सामना कर रहे हैं वहीं, रोड के दूसरे एक व्यक्ति नाव thermocol से बने नाव का मजा ले रहा है. व्यक्ति ने thermocol पर बैठकर उसे नाव की तरह चला रहा है. इसे आगे बढ़ाने के लिए युवक डंडा का इस्तेमाल कर रहा है.
लोग कर रहे हैं कमेंट
दिल्ली बारिश का यह वीडियो को देख यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो को लोग कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "पहले दिल्ली दिल वालों की थी अब दिल्ली झील वालों की हो गई है". वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "भारत में वेनिस का लुफ्त उठाइए".