IPS अधिकारी के सिर चढ़ा रसूख का भूत.. चला दी व्हिस्की की गिलास, युवक का फट गया सिर
दिल्ली के मनकताला फार्म्स कापसहेड़ा में एक शादी के दौरान आईपीएस ट्रेनी 2023 बैच के अधिकारी राहुल बल्हारा और विकास ध्याल के बीच हुई कहासुनी ने गंभीर मोड़ ले लिया. जानकारी के अनुसार, राहुल बल्हारा ने डीजे के पास विकास ध्याल से किसी बात को लेकर बहस की, जो जल्द ही झगड़े में बदल गई.
IPS Rahul Balhara: पीड़ित विकास ध्याल का आरोप है कि बहस के दौरान राहुल बल्हारा ने गुस्से में आकर अपनी व्हिस्की का ग्लास उनके सिर पर दे मारा, जिससे वह लहूलुहान हो गए. घटनास्थल पर मौजूद अन्य लोग तत्काल घटनाक्रम को समझ नहीं पाए, लेकिन कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पीड़ित विकास ने कहा, "हमारी बात सिर्फ डीजे की आवाज को लेकर हो रही थी, लेकिन अचानक राहुल ने मुझे गालियां देना शुरू कर दीं और फिर मुझ पर हमला कर दिया." उनका कहना है कि वह इस मामले में उचित जांच और न्याय की मांग करेंगे.
पद की गरिमा के खिलाफ व्यवहार का मामला
घटना के बाद पुलिस ने राहुल बल्हारा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. इस घटना ने न केवल पुलिस विभाग को बल्कि पूरे शहर को भी हिलाकर रख दिया है. अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या एक ट्रेनी आईपीएस अधिकारी का ऐसा व्यवहार एक प्रतिष्ठित पद की गरिमा के अनुरूप है. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने मामले की गहन जांच का आश्वासन दिया है और कहा है कि अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
Also Read
- पढ़ाई का सुनकर बच्चे बनाते हैं मुंह? एक बार जरूर अपनाएं ये चमत्कारी उपाय; क्लास में आऐंगे नंबर 1!
- शुभमन गिल को स्टार्क ने डाली ऐसी गेंद कि गिल्लियां बिखरते ही उनके उड़ गए होश, वीडियो में देखें डिफेंस को कैसे किया नेस्तानाबूद
- Video: जब जीत निश्चित हो, फिर कौन किसकी सुनेगा? फरियादी मां-बेटी को डीएम ने भेज दिया जेल
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
यह घटना मौजूदा समय में सोशल मीडिया पर एक बड़े चर्चा का विषय बन गई है, साथ ही लोगों के बीच आईपीएस अधिकारियों के आचरण और उनके पेशेवर दायित्वों पर सवाल खड़ा कर दिया है. वायरल हो रहे वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.