पत्नी को नाइट ड्रेस में विदा करने आया था पति, वंदेभारत में हो गया कैद, जानें क्या है मामला?
Viral Post : पत्नी को छोड़ने आना एक व्यक्ति के लिए उस वक्त परेशानी का सबब बन गया, जब वंदेभारत ट्रेन में ऑटोमैटिक डोर क्लोज होने की वजह से वह शख्स अंदर ही फंस गया और उसको काफी दूर तक नाइट ड्रेस में यात्रा करनी पड़ गई.
Viral Post : अधिकतर भारतीय जब भी अपने किसी रिश्तेदार या परिजन को स्टेशन पर छोड़ने जाते हैं तो वे उनको ट्रेन के अंदर उनकी सीट तक छोड़कर आते हैं. कभी-कभी लोग इसलिए भी ट्रेन में जाते हैं कि उनके परिजन को सामान रखने में कोई दिक्कत का सामना न करना पडे़. गुजरात के वडोदरा में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक पति अपनी पत्नी को ट्रेन पर बैठाने आया और उसको उनके साथ यात्रा करनी पड़ गई.
घटना नई नवेली ट्रेन वंदेभारत की है. गुजरात के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के लिए यात्रा का टिकट बुक कराया था. वे अपनी पत्नी को स्टेशन पर छोड़ने नाइट ड्रेस में ही आ गए थे. इसके बाद वे वंदेभारत ट्रेन पर चढ़कर पत्नी के सामान को सही से व्यवस्थित करने लगे. इतने में ट्रेन के ऑटोमैटिक दरवाजों के बंद होने के लिए अलाउंसमेंट होने लगी.जब तक वह व्यक्ति दरवाजे तक पहुंचता, इतने में डोर क्लोज हो गए और व्यक्ति को वडोदरा से सूरत तक की यात्रा करनी पड़ गई. हालांकि उन्होंने टीसी को इस बारे में बताकर इमरजेंसी ब्रेक लगवाने की कोशिश भी की थी पर वे असफल रहे, क्योंकि ट्रेन अपनी गति पकड़ चुकी थी.
बेटी ने शेयर की है पोस्ट
उस व्यक्ति की बेटी कोशा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि 'मेरे पाप और मम्मी दोनों पहलनी बार वंदेभारत में यात्रा करने लगे. मेरी मम्मी को मुंबई आना था, लेकिन मेरे पापा अगले स्टेशन मुंबई पर ही उतर गए. इस समय वे नाइट ड्रेस में ही थे. वे वडोदरा के लिए वापसी की टिकट तलाश रहे हैं.हमारी कार वडोदरा रेलवे स्टेशन के पास में कहीं खड़ी है.' कोशा ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं, उनमें ट्रेन के भीतर उनके पिता को भी देखा जा सकता है. इस पोस्ट पर उसके पिता ने भी मजाकिया अंदाज में लिखा है कि 'एक ही दिन में वंदे भारत और शताब्दी दोनों की यात्रा का अनुभव हुआ. यह प्रीमियम यात्रा की तरह ही है.'