गंगोत्री-यमुनोत्री में पवित्र नदियों में साड़ियां फेंकने का वीडियो वायरल, लोगों ने दी प्रतिक्रिया
उत्तराखंड के पवित्र धाम का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें देवी गंगा और देवी यमुना के जल में बड़ी मात्रा में साड़ियां, कपड़े और पूजा सामग्री बहती नजर आ रही है.
उत्तराखंड की पवित्र गंगोत्री और यमुनोत्री धामों से एक वीडियो वायरल हो रही है. जिसमें देवी गंगा और देवी यमुना के जल में बड़ी मात्रा में साड़ियां, कपड़े और पूजा सामग्री बहती नजर आ रही है. इस क्लिप पर देशभर के लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई है. जिसमें लोग धर्म के नाम पर पर्यावरण के साथ खेल करने का आरोप लगा रहे हैं.
वायरल हो रहे वीडियो में नदी में साड़ियों और पूजा के सामान तैरते नजर आ रहे हैं. वीडियो के कमेंट में लोग चढ़ावा चढ़ाने के नाम पर इन वस्तुओं को नदी में फेंकने की प्रथा पर सवाल उठा रहे हैं. कई लोगों ने यह सवाल उठाया है कि जिस नदी की पूजा करते हैं, उसे प्रदूषित करना कितना सही है?
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इस वीडियो पर बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की भी प्रतिक्रिया आई है. इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि इस पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए. भूमि अक्सर जलवायु परिवर्तन और प्रकृति संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहती हैं. वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं तीखी रही हैं.
एक यूजर ने लिखा कि सरकार को ऐसे प्रदूषण फैलाने वालों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान करना चाहिए. वहीं दूसरे यूजर जग्गा-आर्टली ने टिप्पणी कहा कि वे इस प्रकृति के लायक नहीं हैं. एक दूसरे यूजर ने लिखा कि काश लोग धर्म के साथ-साथ सिविक सेंस भी सीखें. स्कूलों में सिविक सेंस की क्लास अनिवार्य होनी चाहिए. कई लोगों ने धार्मिक रीति-रिवाजों को पर्यावरण अनुकूल बनाने और बेहतर कचरा प्रबंधन व्यवस्था की मांग की है.
हिंदू धर्म का गंगोत्री का महत्व
गंगोत्री मंदिर उत्तरकाशी जिले में लगभग 3,100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. हिंदू मान्यताओं के अनुसार यहीं भगवान शिव ने अपनी जटाओं में गंगा को धारण कर उनकी गति को नियंत्रित किया था. यमुनोत्री मंदिर करीब 3,293 मीटर की ऊंचाई पर है. यह देवी यमुना को समर्पित है, जो मृत्यु के देवता यमराज की बहन मानी जाती हैं. इन नदियों को पापों को धोने वाली और आत्मा को शुद्ध करने वाली माना जाता है. वर्तमान में चारधाम यात्रा चल रही है और लाखों श्रद्धालु इन धामों में पहुंच रहे हैं.
और पढ़ें
- 'चुनना है तो चुनें, नहीं तो मुझे फर्क नहीं पड़ता...' टीम इंडिया में सिलेक्शन ना होने पर रजत पाटीदार का विस्फोटक बयान
- मुंबई में म्यूजिक इवेंट के दौरान युवक की मौत, महिला की बिगड़ी तबीयत, ऑर्गनाइजर की तलाश में जुटी पुलिस
- अमेरिका में पिज्जा डिलीवरी करने वाले भारतीय की गोली मारकर हत्या, बहन बोली- अपने बच्चों को अमेरिका मत भेजना